धर्म संस्कृतिगरोठमंदसौर जिला
पावटी में पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया तथा दूसरे दिन एक दुसरे को रंग लगाकर धुलेंडी पर्व मनाया

गरोठ ।तहसील के ग्राम पावटी दिखने में बहुत ही छोटा है पर यहां धर्म के प्रति आस्था रखने वाले व्यक्ति सर्व अधिक है आज होली के पावन पर्व पर गांव के प्रतिष्ठित हस्तरेखा ज्ञाता पंडित प्रशांत व्यास डॉक्टर शंभू सिंह चौहान गोकुल गोकुल सिंह चौहान पूर्व कृषि उपज मंडी उपाध्यक्ष भवानी सिंह चौहान ईश्वर सिंह चौहान डॉक्टर भंवर सिंह सोलंकी सोसाइटी इंचार्ज भरत सेन श्यामलाल बैरागी मुकेश बैरागी आशीष लोहार विनोद टेलर पारस जैन सहित कई सदस्यों की उपस्थिति में होली उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया।इस इस अवसर पर गांव के प्रभात फेरी सदस्य द्वारा डीजे ढोल ढमाके के साथ विद्वान बंसी लाल यति के द्वारा पूजा अर्चना की गई उसके पश्चात शुभ मुहूर्त के अनुसार रात्रि होली दहन किया गया।
होलिका दहन गांव के नागरिकों महिलाओं बालक बालिका की उपस्थिति में किया गया। सुबह धुलंडी के पावन पर्व पर गांव के बालाजी मंदिर पर एकत्रित होकर एक दूसरे को रंग लगाकर गले मिलकर धुलंडी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया।


