सुपीरियर ग्रुप की पर्यावरण संरक्षण पहल इंडो यूरोपियन ब्रेवरीज में चला व्यापक स्वच्छता अभियान

सुपीरियर ग्रुप की पर्यावरण संरक्षण पहल इंडो यूरोपियन ब्रेवरीज में चला व्यापक स्वच्छता अभियान
महाराष्ट्र औरंगाबाद सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की इकाई इंडो यूरोपियन ब्रेवरीज लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाते हुए अपने प्लांट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे व अन्य अपशिष्टों के निस्तारण के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान ग्रुप के चेयरमैन एम. एम. अग्रवाल और वाइस चेयरमैन सौरभ अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।प्लांट डायरेक्टर राजपाल चोकर और प्लांट हेड ज्ञान प्रकाश पांडे के नेतृत्व में संचालित इस अभियान में एचआर एवं प्रशासन प्रमुख मनीष मिश्रा ने कर्मचारियों को एकजुट कर इसे जनआंदोलन का रूप दिया।ग्रुप के सीईओ आशीष सेठी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “यह अभियान हमारे वाइस चेयरमैन के ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्यरत हैं।”सुपीरियर ग्रुप द्वारा विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनें स्थापित की जा रही हैं और एकत्र कचरे को रिसाइकिल कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में योगदान दिया जा रहा है। यह पहल स्वच्छता, जल, मृदा और प्रकृति संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का कार्य कर रही है।सुपीरियर ग्रुप की यह पहल देश को स्वच्छ, स्वस्थ और सतत विकास की दिशा में प्रेरित करने वाली सिद्ध होगी।