मंदसौरमध्यप्रदेश
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टकरावद को मिला राष्ट्रीय एनक्यूएएस सर्टिफिकेट

[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]
मंदसौर जिले की स्वास्थ्य संस्था
मन्दसौर। भारत सरकार द्वारा राज्य की स्वास्थ्य संस्थाओ की गुणवत्ता तथा सेवाओं के मूल्यांकन के लिए एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैण्डर्ड) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस हेतु संस्था को पीयर अस्सेस्मेंट, स्टेट अस्सेसमेंट तथा नेशनल अस्सेसमेंट तीनो लेवल पर खरा उतरना होता है, जिसमे संस्था को कई मानको से गुजरना पड़ता हैं जैसे कि अस्पताल का जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, नेशनल हेल्थ प्रोग्राम, आइपीडी सेवाए, दैनिक ओपीडी क्रियान्वयन, लेबोरेटरी जांचे, प्रसूति सेवाए तथा रिकॉर्ड का संधारण आदि शामिल हैं। इस राष्ट्रीय स्तरीय मूल्यांकन के लिए केंद्र सरकार द्वारा नेशनल अस्सेसर डॉ० एन.एन. रेड्डी सिविल सर्जन स्पेशलिस्ट (एनेस्थीसिया) आंध्र प्रदेश तथा श्री रोनक शर्मा गोविन्द बल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ पी.जी. मेडिकल एजुकेशन एण्ड रिसर्च नई दिल्ली नियुक्त किये गये थे। उपरोक्त दोनों अधिकारियों ने दो दिन तक संस्था के मानकों को बारीकी से जांचा जिसमें संस्था को 87.74 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। परिणाम प्राप्त होते ही संस्था के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने एक दूसरे को बधाई दी।