क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 04 दिसंबर 2023 सोमवार का राशिफल

///////////////////////
क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 04 दिसंबर 2023 सोमवार का राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840, 8085381720
======================
मेष राशि:- आज व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता को उनके स्वकार्य में लाभ मिलेगा।मन मे आत्मविश्वास एवं सकारात्मकता बनी रहेगी। आज विशेष प्रयोजन वाली यात्राओ को टालने का प्रयास करे.
वृषभ राशि:- आपके लिए दिन शुभ है, आज आपको सब तरफ से लाभ का योग बन रहा है। आज की यात्रा से कार्यसिद्धी होगी। पंरतु स्वयं के आलावा अन्य पर अतिविश्वास न करे।
मिथुन राशि:- आज घर-बाहर उत्साह का वातावरण रहेगा।लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विवाद को बढ़ावा न दें। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है, इसलिए मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि:- घर में अतिथियों का आगमन होगा।शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। स्थिति मन के अनुकूल बनेगी। प्रसन्नता रहेगी।
सिंह राशि:- आज मन में उलझन के कारण निर्णय लेना बहुत कठिन हो सकता है, पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते है . माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता हो सकती है.
कन्या राशि:- आज के दिन आपका समाजिक दायित्व एवं आर्थिक पक्ष में वृद्धि होगी, आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, लेकिन शब्दों पर संयम रखें, उतना ही बोले जितना सुन पाए।
तुला राशि:- आज के दिन अपनी मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे।फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभाल कर रखें
वृश्चिक राशि:- व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णयकुछ समय के लिए टालें,धैर्य रखें व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी।
धनु राशि:- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्रोध एवं आवेश से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
मकर राशि:- आज लंबे समय से आपका रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा,निश्चय ही आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी,साथ ही आपके स्वास्थ्य में भी आरोग्यता आएगी।
कुंभ राशि:- आर्थिक लाभ होने की संभावना है,नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी. किसी बौद्धिक या लेखन सम्बंधी प्रवृत्ति के लिए दिन अच्छा है, फिर भी आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें.
मीन राशि:- आज स्वास्थ्य पक्ष उत्तम हैं,आप मान- सम्मान तथा आनंद प्राप्त करेंगे,पारिवारिक सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे,साथ में काम करने वाले लोग आपको सहयोग करेंगे।