
मन की बात में वोकल फॉर लोकल और मेड इन इंडिया पर जोर
बिहार औरंगाबाद से धर्मेन्द्र गुप्ता
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोतम कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के वार्ड सात रामराज्य नगर में कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की मन की बात की 106 वी एपिसोड सुनी।पीएम ने कहा कि पिछले महीने ‘मन की बात’ में मैंने स्थानीय उत्पादों को खरीदने पर जोर दिया था। बीते कुछ दिनों के भीतर ही दिवाली, भैया दूज और छठ पर देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है । और इस दौरान भारत में बने उत्पादों को खरीदने का जबरदस्त उत्साह लोगों में देखा गया ।कुछ खरीदते समय यह देखने लगे हैं कि उसमें मेड इन इंडिया लिखा है या नहीं । इतना ही नहीं ऑनलाइन सामान खरीदते समय अब लोग कंट्री फ़ॉर ओरिजीन देखना नहीं भूलते हैं । जैसे ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की सफलता ही हमारी प्रेरणा बन रही है वैसे ही स्वदेशी की सफलता, विकसित भारत – समृद्ध भारत के द्वार खोल रही है ।ये देश के संतुलित विकास की गारंटी है।उन्होंने लोगों से कैशलेश व्यवस्था को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। युवाओं से देश मे ही शादी कर देश की उन्नति में अपना योगदान सुनिश्चित करने की बात कही।
संविधान दिवस की शुभकामनाएं संप्रेषित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होता है, तभी सबका विकास भी हो पाता है। मुझे संतोष है कि संविधान निर्माताओं के उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए, अब भारत की संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पास किया है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ हमारे लोकतंत्र की संकल्प शक्ति का उदाहरण है। ये विकसित भारत के हमारे संकल्प को गति देने के लिए भी उतना ही सहायक होगा। देशवाशियों को उन्होंने गुरुनानक जयंती पर बधाई दिया।
मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने आज सबसे पहले 26/11 मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोंगों को याद किया। मोदी ने कहा कि आज के ही दिन देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ था। ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उभरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं। मुंबई हमले में अपना जीवन गवाने वाले सभी लोगों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, देश उन्हें आज याद कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता पुरुषोतम कुमार ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी की मन की बात हमसभी कार्यकर्ताओं के साथ समस्त देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। इस अवसर पर भाजपा नेता विनोद सिंह, सुनील कुमार शर्मा, राकेश कुमार देवता, टुन्ना प्रसाद गुप्ता, रामानुज पांडेय,सतेंद्र सिंह, रघुनाथ राम, अविनाश कुमार, कमलेश पांडेय,अमर उजाला सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।