कर्मचारी संघमंदसौरमंदसौर जिला

पेन्शनर नागरिक महासंघ का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

*********************************
मन को स्वस्थ रखते है मिलन समारोह- चन्द्रे
आरोग्य भारती ने दिये निरोग रहने के टिप्स

मन्दसौर। सेवानिवृत्त एव पेन्शनर नागरिक महासंघ नगर मन्दसौर का दीपावली मिलन समारोह उपाध्यक्ष रमेशचन्द्र चन्द्रे, जिला सचिव नन्दकिशोर राठौर, उपाध्यक्ष महिला चन्द्रकला सेठिया, जिला सचिव महिला शकुंतला चौहान, नगर अध्यक्ष अशोक रामावत, डे केअर सेंटर समन्वयक डॉ. देवेन्द्र पुराणिक, सचिव राजेन्द्र पोरवाल, नगर सचिव चन्द्रकांत शर्मा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री चन्द्रे ने कहा कि वरिष्ठजनों को उम्र अनुसार शारीरिक परेशानियां हो सकती है जिन्हें सक्रियता एवं सामान्य औषधियों से दूर किया जा सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने में मन की भूमिका बहुत बड़ी होती हैं अतः मन को भी सकारात्मक सोच, सुरूचिपूर्ण कार्यों एवं मनोरंजन से स्वस्थ रखा जा सकता है। वहीं मन को स्वस्थ रखने में मिलने जुलने की भूमिका अहम होती है क्योंकि मन को स्वस्थ रखते है मिलन समारोह।
जिला सचिव नंदकिशोर राठौर ने कहा कि सामाजिक सरोकार की गतिविधियों का केन्द्र है हमारा डे केअर सेंटर। यहां इंडोर गेम के साथ होली, दीपावली, मिलन समारोह एवं समसामयिक विषयों पर परिचर्चाओं का आयोजन होता रहता है। आज भी आरोग्य भारती द्वारा तन मन को रोग मुक्त कैसे रखा जाए इस पर चर्चा का आयोजन इस मिलन समारोह में रखा गया है।
अशोक रामावत ने कहा कि पेन्शनर महासंघ के त्रेवार्षिक पुनर्गठन कार्यक्रम के तहत नगर की इकाईयों का पुनर्गठन चल रहा है। जिसमें नये सदस्यों एवं पदाधिकारियों को संगठन से जोड़ा जा सकता है।
द्वितीय सत्र में आरोग्य भरती की ‘‘स्वास्थ्य मन एवं निरोग शरीर’’ की कार्यशाला का आयोजन आरोग्य भारती अध्यक्ष अशोक कुमावत कुमठ, संरक्षक जवाहरसिंह मण्डलोई, सचिव डॉ. राजेश बोराना एवं सुपोषण सलाहकार डॉ. चारू गोयल के सानिध्य में हुआ।
इस अवसर पर बोलते हुए श्री कुमठ ने कहा कि जग नियन्ता की मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलता। उस नियन्ता को प्रणाम, आरोग्य भारती प्रदेश के 45 जिलों में 700 शाखाओं के माध्यम में जनसामान्य को निरोग कैसे रहा जा सकता है की जानकारी एक मिशन ही मोड़ में दे रही है।
डॉ. मंडलोई ने कहा कि, संतुलित खानपान, नियमित सरल व्यायाम एवं सामान्य घरेलु उपचारों के माध्यम से भी स्वस्थ रहा जा सकता है, आज हमारे किचन में जितने भी मसाले है वे सभी औषधीय गुणों से भरपूर है। आवश्यकता है उनका नियमित उपयोग की।
डॉ. चारू गोयल ने निरोग रहने में आहार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। आहार के साथ, नींद, व्यायाम, पर्याप्त पानी, तनाव मुक्त जीवन एवं नियमित दिनचर्या को समझने एवं उसका उपयोग करते रहने से भी व्यक्ति स्वस्थ रहता है। डॉ. बोराना के शरीर को अति से बचाने एवं यथाशक्ति एवं यथासंभव पर जोर दिया।
कार्यक्रम में आरंभ में सरस्वती एवं भारत माता चित्र पर माल्यार्पण पश्चात् प्रेरणा गीत राजेन्द्र पोरवाल द्वारा तथा अतिथियों का स्वागत, ओमप्रकाश मिश्रा, कोमल वाणवार, अजीजुल्लाह खान, राजाराम तंवर, विष्णुलाल भदानिया एवं नगर के वरिष्ठजनों द्वारा किया गया।  संचालन चन्द्रकांत शर्मा एवं आभार कोमल वाणवार ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}