Uncategorized

बी. जे. पी. प्रत्याशी मारु पर पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

रावली कुई की जनता के साथ चिता प्रोजेक्ट के नाम पर कोई अन्याय नही होगा ,कांग्रेस कर रही गुमराह - माधव मारू

नीमच –मनासा
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा द्वारा जनआशीर्वाद यात्रा निकाली गई। जन आशीर्वाद यात्रा का विधानसभा क्षेत्र के गांव रावली कुडी में ग्रामीणो ने चिता प्रोजेक्ट का विरोध करते हुए भाजपा की यात्रा पर पत्थर फेंके थे। जिसको लेकर कांग्रेस ने मुददा बनाया था। और कांग्रेस सोच रही थी कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनिरूद्व माधव मारू गांव रावली कुडी नही जा पाएंगे। लेकिन गुरूवार को जब विधायक मारू गांव रावली कुडी पहुचे तो ग्रामीणो ने ऐतिहासिक रूप से स्वागत किया। पत्थर फंेकने वाले ग्रामीणो ने विधायक पर फुल बरसाएं और भाजपा को जिताने का संकल्प लिया। विधायक मारू का स्वागत देख कांग्रेस के सारे ज्ञान गणित औश्र समीकरण फेल हो गए। विधायक मारू ने ग्रामीणो से कहा कि मुझे विश्वास था कि रावली कुडी के ग्रामीण पत्थर फेंकने की घटना नही कर सकते है। यह विपक्षीयो की साजिश का हिस्सा थी। जिसका हिसाब चुकता करने का वक्त आ गया है। चिता प्रोजेक्ट को लेकर आप बिल्कुल भी चिंता नही करे। आपकी भावनाओ और आपकी सहमति के बिना कोई भी काम नही होगा। चिता प्रोजेक्ट को लेकर जो आपकी मांग है उसके अनुरूप ही संशोधन करने के बाद ही लागु किया जाएंगा। विधायक मारू ने कहा कि चिता प्रोजेक्ट को लेकर कांग्रेस आपको गुमराह कर रही है। विधायक मारू ने कहा कि कांग्रेस ने जिस नरेन्द्र नाहटा को टिकिट दिया है। उसने आपके क्षेत्र का कितना विकास किया है। ये उनसे पूछना तो वे जवाब नही दे पाएंगे। कांग्रेस ने विकास के नाम पर कुछ भी नही किया है। मेरे और भाजपा के खिलाफ उनके पास बोलने के लिए कुछ भी नही है। वे अब गांवो में जाकर जनता को भ्रमित करने का काम किया है। मारू ने कहा कि आपके साथ जब भी संकट आया तो मैंने राजनीति भावना से उपर उठकर आपके साथ खडा रहा। चिता प्रोजेक्ट केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया है जिसमें संशोधन करने को लेकर नीमच आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी अवगत कराया गया और इससे सबंधित पुरी फाइल सौपी गई। आप कांग्रेस के बहकावे में नही आएं। गांधीसागर से गांवो में पेयजल योजना के माध्यम से आपके घरो तक नलो से पानी पहुचेगा। सिंचाई के लिए भी आपको गांधीसागर बांध का पानी खेतो में आएंगा। लाडली बहना योजना से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने महिलाओ को सम्मान देने का काम किया है। विधायक मारू ने कहा कि विरोध किसका हो रहा है। यह आप जानते है। ये वही मंत्री है जिन्होने 2000 में गांव सांडिया के निर्दोष लोगो को सापं्रदायिक दंगो में जबरन फंसाया। जिसका दर्द आज तक वे नही भूले। कांग्रेस प्रत्याशी नाहटा जब गांव सांडिया पहुचे तो वहां के ग्रामीणो ने विरोध किया और गांव में सभा तक नही होने दी। नाहटा बिना सभा किए वापस लौट आएं। पहले अपने गिरेबान में झांके उसके बाद दुसरो के बारे में अफवाह फैलाने का काम करे। जिसको मंदसौर की जनता ने नकार दिया था उसे मनासा की जनता कैसे अपनाएंगी। विधायक मारू चेनपुरिया ब्लाक ,मजिरिया, चंद्रपुरा, नरवाली, धामनिया, अमरपुरा, गोपालपुरा, मगरदा, सालरमाला, बारवाडियां , जमालपुरा, माताजी का खेडा सहित एक दर्जन गांवो में जनता का अच्छा खासा समर्थन मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}