जनप्रतिनिधि की उदासीनता के चलते जिला चिकित्सालय रेफर अस्पताल बना- विपिन जैन

कांग्रेस सरकार बनने पर नागरिकों का 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कराया जायेगा
किटीयानी मण्डलम के वार्ड नं. 39 में शाम को कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन ने जनसम्पर्क किया
मन्दसौर। मंदसौर विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी श्री विपिन जैन ने मंदसौर नगर के किटीयानी मण्डलम के वार्ड क्रमांक 39 में जनसम्पर्क कर आमजन से आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री जैन का जनसम्पर्क गांधी नगर स्थित शितला माता मंदिर परिसर से प्रारंभ हुआ। श्री जैन गांधी नगर, मेघदूत नगर, यश नगर, कर्मचारी कॉलोनी में सघन जनसम्पर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर प्रदेश मेें कांग्रेस सरकार बनाने का आव्हान किया। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने आमजन के बीच प्रदेश कांग्रेस के 11 वचन भी दोहराये एवं योजनाओं के फोल्डर का वितरण भी किया गया।
यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी श्री विपिन जैन के गुरूवार को जनसंपर्क के दौरान कई कांग्रेसजनों के निवास स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन का विजयी तिलक लगाकर, पुष्पहार व श्रीफल से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कई जगह आतिशबाजी भी की गई।
जनसम्पर्क के दौरान श्री जैन ने कहा कि भाजपा के 15 वर्ष के शासन में मंदसौर का जिला चिकित्सालय रेफर चिकित्सालय बन गया है। यहां चिकित्सक नहीं है, मशीने है तो वह धूल खा रही है उन्हें चलाने वाले नहीं है। यहां के जनप्रतिनिधि की उदासिनता के चलते चिकित्सालय में मरीजों उपचार नहीं मिल पा रहा है और वह महंगे नर्सिंग होम में जाने को मजबूर है। आपने मतदाताओं से कहा कि आपका आशीर्वाद मिलने पर वह जिला चिकित्सालय में इलाज व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करेंगे। तथा प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनायेंगे। प्रदेश के नागरिकों के लिये वरदान स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारंभ करेंगे, जिसमें परिवार सहित 25 लाख तक की स्वास्थ्य बीमा एवं 10 लाख का दुर्घटना बीमा शामिल रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नवकृष्ण पाटील, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख , मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राघवेंद्र सिंह तोमर, शहर ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष सर्वश्री अंबालाल हिंगोरिया, सलीम खान, जिला कांग्रेस पदाधिकारीगण में सर्वश्री कांतिलाल राठौर, डॉ. प्रीतिपालसिंह राणा, कमलेश सोनी लाला, आदित्य पाटील, सुनील बसेर, जितेन्द सोपरा, विश्वास दुबे, नीलम वीरवार, राजेन्द्रसिंह राणा, आसीफ छीपा, निर्मल बसेर, वहीद जैदी, शैलेन्द्र बघेरवाल, नगर पालिका मंदसौर प्रतिपक्ष की नेता रफत पयामी, पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष जगदीपसिंह राजपूत, अजा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संदीप सलोद, शहर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी गण में सर्वश्री जगदीश जटिया, देवेन्द्र खाबिया, ईश्वर भावसार, आरिफ अंसारी, अनिल नारायणिया, अनिल कुमार शर्मा, प्रेम श्रीवास्तव, दिनेश नाई, रवि विनायका, अभिषेक जैन, महिला नेत्रियों में सुनीता बंडी, प्रमिला नाहर, राखी सत्रावाला, रीना बसेर, पिंकी सोनी, अक्षिता, कुसुम विश्वकर्मा, सोनाली जैन, सोनिया जैन, मंडलम अध्यक्षगण में सर्वश्री अजय मारू, विश्वनाथ सोनी, सेक्टर अध्यक्षगण में सर्वश्री राजेश खींची, अकरम खान, नीतेश सतीदासानी, सादिक गौरी, विनोद ओझा, दुर्गाशंकर धाकड़, कृष्णपालसिंह सिसौदिया, दीपक जैन, अमन जैन, राकेश चौधरी, अभय नलवाया, भानुप्रतापसिंह राणा, सुनील टांक, मनोहरलाल चौहान, राजकुमार जाट, लक्ष्मण जाट, लक्की सेन, राकेश सेन सम्राट,विरेन्द्रसिंह राणावत, कृष्णपालसिंह पंवार, विपिन बंसल, न्याज एहमद सेठ, महेश दुबे, राजू रैकवार, दिनेश प्रजापत, बंटी जैन, आदित्यराजसिंह, हिमांशु पाटीदार, प्रदीप मालवीय, रोहित मालवीय, जीवन मेहर, ब्रजेश, फिरोज अली, विरेन्द्रसिंह राणावत, राजेश चौधरी, राकेश तिवारी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में किटीयानी मंडलम अध्यक्ष पंकज जोशी ने सभी का आभार माना।
—————-
मंदसौर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी श्री विपिन जैन का दौरा कार्यक्रम
मंदसौर। विधानसभा मंदसौर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार श्री विपिन जैन 10 नवंबर 2023 शुक्रवार को मंदसौर शहर ब्लॉक के वार्ड नं. 5 व 10 में जनसम्पर्क करेंगे। श्री जैन प्रातः 8 बजे शुक्ला कॉलोनी सरोजसिंह के घर से जनसम्पर्क प्रारंभ करेंगे।
इसके पश्चात् मंदसौर ग्रामीण ब्लॉक क्षेत्र के गांव राजाखेड़ी नईआबादी में सायं 6.30 बजे से विपिन जैन जनसम्पर्क शुरू करेंगे। तथा राजाखेड़ी में सायं 7 बजे जनसम्पर्क करेंगे।
जनसम्पर्क में श्री जैन के साथ पूर्व विधायक श्री नवकृष्ण पाटिल, श्रीमती पुष्पा भारती, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, मंदसौर शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर ,कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष अंबालाल हिंगोरिया ,सलीम खान, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राजाखेड़ी, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशोरा, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम कुमावत व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता साथ रहेंगे। जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजनारायण लाड़ ने क्षेत्र के कार्यकर्ता व नागरिकों से आव्हान किया है कि अपने लाड़ले प्रत्याशी श्री जैन का भव्य स्वागत करें।