सुर्य के राशि परिवर्तन से किन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ जानिए मासिक राशिफल

सुर्य के राशि परिवर्तन से किन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ जानिए मासिक राशिफल
-ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840, 8085381720
सूर्य देव 14 तारीख को कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का समय अच्छा शुरू हो जाएगा।
मेष राशि- सूर्य का राशि परिवर्तन अत्यंत शुभ रहने वाला है। व्यापारियों के व्यापार को विस्तार मिल सकता है। इस अवधि में धन का आवक बढ़ेगा। पदोन्नति के साथ आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए वरदान समान साबित हो सकता है।
वृषभ राशि- सूर्य देव का मीन राशि में गोचर वृषभ राशि के जातकों को शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है. ये समय वृषभ राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। करियर में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर लोगों से सहयोग मिल सकता है. काम की सराहना हो सकती है।
मिथुन राशि -आप लोगोंं के लिए मार्च का महीना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि कर्मफल दाता शनि देव और सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचरण करके युति बनाएंगे। इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं अगर आपका काम- कारोबार लोहा, तेल, पेट्रोल, खनिज या सूर्य देव से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। आप इस महीने अपने तकनीकी ज्ञान से लाभ पाएंगे।
कर्क राशि- आप लोगों के लिए मार्च का महीना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि एक तो शनि देव के गोचर करते ही आप लोगों को शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी। वहीं सूर्य औऱ शनि की युति आपकी राशि से नवम भाव पर बनेगी। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही नौकरीपेशा वर्ग के लोगों के ट्रांसफर के योग भी बन सकते हैं। हालांकि, इससे आपको करियर में काफी अच्छे अवसर ही मिलेंगे।
सिंह राशि-राशि के जातकों के लिए सूर्य का कुंभ राशि में गोचर जीवन में कई तरह के उतार-चढ़ाव लाने का योग बन रहा है। आपकी राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर किया है। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें।शादी- विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें।
कन्या राशि -सूर्य का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा। इसे गोचर के चलते वैवाहिक संबंधों में उतार-चढ़ाव का सामना आपको करना पड़ सकता है। साथी के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। इस राशि के जो जातक साझेदारी में कारोबार करते हैं उन्हें भी संभलकर रहना होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से इस दौरान बचें। धन की कमी इस राशि के कुछ जातकों को परेशान कर सकती है।
तुला राशि -सूर्य आपके छठे भाव में गोचर करेंगे जिसके चलते आपकी सेहत पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान कानूनी पचड़े में इस राशि के कुछ लोग फंस सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। हालांकि शत्रुओं पर आप सूर्य के मीन राशि में गोचर के दौरान हावी रहेंगे। धन से जुड़े मामलों को लेकर आपको सतर्क रहना होगा, इस दौरान बड़ी रकम का लेन-देन बहुत सोच-समझकर करें। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक भरोसा करना आप पर भारी पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि– सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि के 5वें भाव में होने जा रहा है। ऐसे में वृश्चिक राशि के लोगों को अपनी संतान से कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है। साथ ही विद्यार्थियों के समय बहुत ही अच्छा कहा जा सकता है उन्हें इस दौरान किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इसी के साथ आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने की संभावनाएं हैं। भाग्य का साथ मिलने से आपके सभी काम आसानी से बनते जाएंगे।
धनु राशि-इस राशि के लोगों को धन संपत्ति का सुख मिल सकता है। आप इस अवधि में कोई नया मकान आदि खरीद सकते हैं। शादीशुदा लोगों को अपने ससुर से लाभ मिल सकता है। नया मकान और वाहन खरीदने के भी योग बन रहे हैं। आपको अचानक धन लाभ मिलने से मन बहुत खुश होगा। आपकी माता का भी आपको पूरा साथ और स्नेह मिलने से आप आनंदित होकर अपने सभी काम कर लेंगे। समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होने की भी संभावनाएं हैं।
मकर राशि-इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर आपके लिए धन-दौलत में इजाफा और मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आपकी राशि से कुंडली के धन भाव में गोचर करने से सूर्य का विशेष प्रभाव होगा। इस राशि के जातकों के दाहिनी आंख में कुछ परेशानियां आ सकती है।
कुंभ राशि- सूर्य देव का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए बहुत लाभ देने वाला साबित हो सकता है. इस समय कुंभ राशि के जातकों की करियर से जुड़ी परेशानियां समाप्त हो सकती हैं. करियर में नया आयाम हासिल कर सकते हैं. धन- संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है. दान-पुण्य कर सकते हैं. इस समय कुंभ राशि के जातक हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।
मीन राशि- ऐसे में मीन राशि के लिए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं रहेगा, सूर्य आपके लिए रिलेशनशिप से लेकर बिजनेस और आपके सोशल स्टेट्स में चैलेंज देगा। इस समय थोड़ा बैलेंस करके रहें। अपनी भाषा संयमित रखें, गुस्से में कुछ ना बोलें। इस समय आपको गुरुवार को पीली चीज का दिन करना चाहिए।