विधानसभा स्तरीय संचालन टोली की विधानसभा अनुसार बैठक सम्पन्न

मंदसौर। मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एंव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में संगठनात्मक कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय एंव प्रदेश के नेतृत्व के निर्देशानुसार मंदसौर विधानसभा, मल्हारगढ़ विधानसभा, सुवासरा विधानसभा एंव गरोठ विधानसभा की विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति एंव विधानसभा चुनाव संचालन समिति की आवश्यक बैठक जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया की अध्यक्षता मे एंव भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदीप पांडे, ईश्वरलाल पाटीदार, विधानसभा चुनाव जिला संयोजक एंव पूर्व केबीनेट मंत्री कैलाश चावला, विधायक यशपालसिंह सिसौदिया की गरीमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में मंचस्थ अतिथियों द्वारा भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदीप पांडे ने कहा की हमने लगातार जो मेहनत की है उसकी परीक्षा का समय आ चुका है। पिछले विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद तुरंत ही हम अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाते है। यही हमारी सफलता का राज रहता है। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर आप सभी की मेहनत परिश्रम से भाजपा का परचम लहरा रहा है। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और गृह मंत्री अमित शाह भी एक-एक बूथ को सशक्त बनाने का आग्रह लगातार कर रहे है। आप एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष होने के नाते हम सभी का दायित्व है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम अपने-अपने क्षेत्र में पूरी ताकत के साथ 51 प्रतिशत से भी अधिक वोट भाजपा के पक्ष में दिलाने में जुट जायें। हारे हुए मतदान केन्द्र पर विशेष ध्यान देकर जीते हुए मतदान केन्द्र पर मतो के अंतर को और अधिक बढाना है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपने-अपने दायित्व वाले क्षेत्र में जाकर जनता जनार्दन के बीच संवाद करें। मुझे पूरी उम्मीद है कि मंदसौर जिले में एक बार पुनः जिला संगठन के कुशल नेतृत्व में भाजपा चारों सीटों पर विजय होगी।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा वरिष्ठ नेता ईश्वरलाल पाटीदार ने विधानसभा संचालन टोली के सदस्यों से जिले में हुए संगठनात्मक कार्यों का वृत्त लेते हुए कहा की हम सब एक ऐसी पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ता है जिसमें संगठनात्मक कार्य एक के बाद एक निरंतर जारी रहते है। एक कार्य सम्पन्न होते ही प्रदेश भाजपा द्वारा तुरंत ही नये कार्य का संगठनात्मक निर्देश जिला भाजपा को प्राप्त होता है और वहां से दिशा निर्देश हम सभी पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं को मिलता है। आने वाले चुनाव को देखते हुए सभी विधानसभा संचालन टोली के सदस्य सक्रियता से अपने-अपने कार्याे में जुट जायें।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा चुनाव जिला संयोजक एंव पूर्व केबीेनट मंत्री कैलाश चावला ने कहा की आने वाला चुनाव बूथ पर मजबुति से लड़ा जायेगा। आप सभी अपनी विधानसभा के सभी बूथों की जानकारी को अपडेट कर लेवें। बूथ समिति के सदस्यों के साथ संगठन के निर्देशानुसार करणीय कार्याे को सम्पन्न करायें। अब प्रदेश निर्देशानुसार हमें आगामी चुनाव तक शक्ति केन्द्र एंव बूथ स्तरीय बैठको को लगातार सम्पन्न करते रहना है। प्रत्येक बूथ पर जिम्मेदार पदाधिकारी जाकर ईमानदारी से उस बूथ पर संगठन की अपेक्षानुसार आवश्यक करणीय कार्यो को सम्पन्न करावें।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने विधानसभा संचालन टोली के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा की आज प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार मंदसौर जिले की चारों विधानसभाओं की संचालन टोली की बैठक सम्पन्न हो रही है। मेरा आप सभी संचालन टोली के सदस्यों से आग्रह है की आने वाला विधानसभा चुनाव में आप अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करें। हम सभी का उम्मीदवार कमल का फूल है। हमें पुनः भाजपा को जिले की चारों विधानसभा सीट पर विजय बनाकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में योगदान देना है।
बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, मुकेश काला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सुराना, भाजपा जिला महामंत्री गणपतसिंह आंजना, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, मल्हारगढ़ विधानसभा चुनाव संयोजक एंव भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित, गरोठ विधानसभा चुनाव संयोजक एंव भाजपा पिछडा मोर्चा जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह चौहान, मंदसौर विधानसभा चुनाव संयोजक नरेश चंदवानी, सुवासरा विधानसभा चुनाव संयोजक जितेन्द्रसिंह चौहान सहित विधानसभा चुनाव संचालन समिति में शामिल जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष गण सहित टोली के सदस्यगण उपस्थित थे।