मंदसौरमंदसौर जिला

गणेश विसर्जन के अवसर पर अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा 11 क्विंटल प्रसादी वितरण की गई

 

मन्दसौर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गणेश विसर्जन अनंत चौदस के अवसर पर म.प्र. अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त संघर्ष एवं समन्वय समिति (मोर्चा) जिला शाखा मंदसौर के जिलाध्यक्ष तेजसिंह पंवार एवं मान्यता प्राप्त कर्मचारी/अधिकारी संगठन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिले के मुखिया श्री दिलीप कुमार यादव कलेक्टर मंदसौर के मुख्य आतिथ्य, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया की अध्यक्षता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कुमार सत्यम, एडीएम श्री विशालसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंदसौर श्री एस.एल. शाक्य, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका मंदसौर श्री सुधीरसिंह एवं जिले के अधिकारियों ं/कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में भगवान श्री गणेशजी की अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना एवं आरती किये जाने के साथ हलवे की प्रसादी वितरण का शुभारंभ किया गया। पूजा अर्चना पं. श्री यशवंत जोशी द्वारा सम्पन्न करवाई गई।
अतिथियों ने अपने उद्बोधन में ऐसे कार्य की सराहना कर शुभकामना दी गई। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष श्री तेजसिंह पंवार, श्री सुदीप दास प्राचार्य, श्री के.सी. सोलंकी प्राचार्य, श्री प्रमोद सेठिया प्राचार्य, श्री अशोक कुमार शर्मा, सतीश नागर, सुनील व्यास, आर.जी. गुप्ता, जी.पी. नागर, राहुल शर्मा, हरिश बोराणा, चेतनदास गणछेड़ , चम्पा लाल चौहान, निखलेश तुगनावत, एम.एस. ठाकरे, दिनेश शुक्ला, भगवती शर्मा, नेपालसिंह राणावत, अनिल सांखला, यशवंत जोशी, कमल राठौर, शंभूदयाल व्यास, श्याम देशमुख, महेश त्रिवेदी, सुरेन्द्रकुमार रामावत, भेरूसिंह, विकास तिवारी, अनिल संगतानी, ओम पाटीदार, विनोद पांडे द्वारा अतिथियों का साफा एवं जिले के सामाजिक, धार्मिक क्षेत्रों, राजनैतिक क्षेत्र से पधारे सम्मानियों को श्री गणेशजी दुपट्टा पहनाकर एवं पुष्पमाला से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती सीमा राठौर, पुष्पा जोशी, तृप्ती चौहान, कल्पना गौड़, शानु, संतोष जटिया, सुमित्राबाई, मंजू चंदेल, कविता चौहान सहित अनेक मातृशक्तियों द्वारा देर रात तक प्रसादी वितरण कार्य मंे सहयोग दिया गया।
इस अवसर पर मंदसौर नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण अंचलों से आये नागरिकों ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम का संचालन महेश त्रिवेदी, राहुल शर्मा एवं अनिल सांखला ने किया। आभार अशोक कुमार शर्मा, सतीश नागर द्वारा व्यक्त किया गया। यह जानकारी अशोक कुमार शर्मा द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}
04:59