मंदसौरमध्यप्रदेशराजनीति

सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने किया पदभार ग्रहण

प्रत्येक भाजपा कार्याकर्ता का सम्मान ही मेरी प्राथमिकता – राजेश दीक्षित

डिप्टी सीएम देवडा, सांसद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अटोलिया, विधायकगण डंग, सिसोदिया, पूर्व विधायकगण सिसोदिया, चावला आदि ने दी शुभकामना

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी जिला मंदसौर के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने आज मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, विधायकगण हरदीपसिंह डंग, चंदरसिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, कैलाश चावला, राधेश्याम पाटीदार, प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजकगण मदनलाल राठौर, बाबुलाल चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, सुषमा आर्य, मुकेश काला, पिछडा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, भाजपा वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सुराणा, मानसिंह माछौपुरीया, कारूलाल सोनी, निहालचन्द्र मालवीय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रितेश चावला सहित सैकडो पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के पूर्व नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान पशुपतिनाथ जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। तत्पश्चात जिला भाजपा कार्यालय पर पहुंच कर पूजा अर्चना कर पदभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें पद प्राप्त करने की कोशिश अनेक पदाधिकारी स्वच्छ मन से करते है और किसी एक पदाधिकारी की नियुक्ति उस पद पर हो जाती है तो सारे दावेदार पदाधिकारी प्रसन्नचित होकर नियुक्त पदाधिकारी को बधाई देकर सम्मान करते है और आज जिला भाजपा कार्यालय मंदसौर पर यही दृश्य मुझे दिखाई दे रहा है। पार्टी में कोई छोटा बड़ा नहीं होता है, पार्टी में व्यवस्था परिवर्तन होती रहती है। पूर्व जिलाध्यक्ष के रूप में नानालाल अटोलिया ने बेहतर से बेहतर कार्य किया है, मैं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित से आग्रह करूंगा कि कार्यकर्ता का भाव लेकर वे सब को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी को मंदसौर जिले में और अधिक ऊंचाइयों पर ले जायेगें। हमारी पार्टी में यदि किसी छोटे कार्यकर्ताओं को भी जिलाध्यक्ष जैसे बड़े पदों पर आसीन कर दिया जाता है तो भी पार्टी का प्रत्येक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उसका आदेश का पालन संगठन हित में निरंतर करता रहता है। आज हमारी पार्टी का जो विराट स्वरूप आप सभी के सामने है उसके पीछे कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की त्याग तपस्या और बलिदान है। मुझे पूर्ण विश्वास है की भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनत और परिश्रम से भाजपा को मजबूती प्रदान करेगा।

पूर्व मंत्री कैलाश चावला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें राजेश दीक्षित के रूप में एक नया ऊर्जावान अध्यक्ष मिला है जिसके नेतृत्व में हम सभी को कार्य करना है। में इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया को सुपर अध्यक्ष की संज्ञा देते हुए उनके आग्रह करूंगा कि आप कुछ माह तक राजेश दीक्षित का सहयोग करें और श्री दीक्षित भी अब मंदसौर जिला मुख्यालय पर अधिक से अधिक समय देंगे ऐसा मेरा विश्वास है।

पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि संगठन पर्व अंतर्गत हमने बूथ अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष और अब जिलाध्यक्ष का सफर अनुशासन के साथ पूर्ण कर लिया है। जिलाध्यक्ष के रूप में हमें ऐसे व्यक्तित्व मिला है जो लम्बे समय से संगठन के विभिन्न पदों पर कार्य कर संगठन को मजबूत कर चुका है। हमारी भाजपा की यात्रा काफी लम्बी है। हमें आज तक 21 जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में कार्य किया है। अब हमें 22वें अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करना है।

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा की भाजपा ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए संगठन पर्व अंतर्गत बिना किसी विवाद झगड़े के हमने भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में राजेश दीक्षित का चयन करने में सफलता प्राप्त की है। आगे की चयन प्रक्रीया के अंतर्गत भी हम नवीन प्रदेश अध्यक्ष और नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन कर लेगें और यह सब भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। मेरा आग्रह है की जिस भाजपा कार्यालय का भूमि पुजन हो चुका है, श्री दीक्षित जी के कार्यकाल में वहॉ पर भव्य भाजपा कार्यालय का निर्माण पूर्ण हो।

विधायक हरदीप सिंह डंग ने संबोधित करते हुए कहा की संगठन पर्व अंतर्गत बूथ स्तर से लेकर जिलाध्यक्ष तक की नियुक्ति बिना किसी विवाद के सम्पन्न हो चुकि है। यह प्रक्रीया कांग्रेस पार्टी में इतनी आसानी और अनुशासन से होना सम्भव नही है।

इस अवसर पर विधायक चंदर सिंह सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा की आज हमें राजेश दीक्षित के रूप में नया जिलाध्यक्ष संगठन पर्व अंतर्गत मिला है। मुझे पूर्ण विश्वास है की हम सब पदाधिकारी कार्यकर्ता राजेश दीक्षित के निर्देशानुसार संगठन के कार्यों को पूर्ण करते रहेगें।

कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथिगणों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एंव डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात नानालाल अटोलिया ने अपने साथी पदाधिकारियों के साथ नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहीत मंचस्थ अतिथिगणों का स्वागत साफा बांधकर और शॉल भेंट कर किया।

पदभार ग्रहण समारोह में भाजपा स्थाई आमंत्रित सदस्य गण पारस मावर, नरेश चंदवानी, जितेन्द्र सिंह चौहान, भोपाल सिंह सिसोदिया, जिला पदाधिकारीगण राजेश सेठिया, संजय मुरडिया, राजेश नामदेव, राजेश पालीवाल, शिवराजसिंह राणा, नारायण सिंह झाला, राजु चावला, राजकुमार गुप्ता, नरेंद्र पाटीदार, सुनीता पालीवाल, कृष्णपाल सिंह शक्तावत, अंकित सोनी, राहुल मुजावदिया, निलेश जैन, विनय धनगर, मोर्चा जिलाध्यक्षगण निर्मला गुप्ता, रणजीत सिंह चौहान, अशोक सूर्यवंशी, सुनिल पटेल, मंडल अध्यक्ष गण उमेश पाटीदार, आदित्य मंगरोलिया, गोकुलसिंह चौहान, सीताराम चारण, महेन्द्र पहाडिया, नीलकमल मेहता, दिलीप सिंह तरनोद, जुझार सिंह गुर्जर, धनसुख पाटीदार, जितेन्द्र बामनिया, महेंद्र सिंह गौड, राजेश धाकड, भेरूलाल सेन, राकेश पाटीदार, आशीष विजयवर्गीय, विकास सुराणा, गोपाल पाटीदार, नेपाल सिंह, अरविंद सारस्वत, विनोद डगवार सहित कई सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}