मल्हारगढ़मंदसौर जिलाराजनीति

गुजरात के प्रवासी विधायक पटेल ने भाजपा मंडल मल्हारगढ की बैठक ली गई

**********************””

 दिन भर के प्रवास में मंडल में प्रवास के दौरान 9 स्थानों पर अलग-अलग बैठक ली

— मोहन सेन कच्छावा

मल्हारगढ़ ।भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में संगठन कार्य निरंतर जारी है इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय एवं प्रदेश की कार्य योजना एवं भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी विधायकों को प्रवास सुनिश्चित किया है जिसमें आज मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मल्हारगढ मंडल की बैठक संपन्न।

सर्वप्रथम बैठक के मुख्य अतिथि गुजरात के विधायक पूर्व मंत्री ईश्वर लाल पटेल एवं सभी अतिथियों भाजपा के जिला महामंत्री राम मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेश दीक्षित भाजपा के जिला मंत्री एवं सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण पाल सिंह शक्तावत मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट पूर्व मंडी अध्यक्ष सुरेश रूपरा नगर परिषद अध्यक्ष मल्हारगढ़ श्रीमती शर्मिला देवी प्रकाश सेन कच्छावा नारायणगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ममता कुवर जसराज सिंह चौहान नारायणगढ़ की पार्षद एवं जिला योजना समिति सदस्य श्रीमती अनीता सौरभ कोठारी नगर परिषद मल्हारगढ़ सभापति श्रीमती अनीता दीनदयाल माली ने पंडित दीनदयाल माली राजू भाई गोड जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कन्हैया लाल पाटीदार मल्हारगढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश प्रजापति एवं सभी अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अगरबत्ती लगाकर दीप प्रचलित कर बैठक की शुरुआत की गई सभी अतिथियों का स्वागत मंडल भाजपा के पदाधिकारों ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर किया गया।

स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र जाट ने दिया उसके बाद जिला महामंत्री राजेश दीक्षित ने सभी शक्ति केन्द्र व बुथ स्तर पर जन कल्याणकारी योजना के माध्यम से वोटर को कैसे जागृत करना है कैसे बुथ जीते इसकी कार्य योजना बनाएं गुजरात से प्रवासी विधायक एवं पूर्व मंत्री ईश्वर लाल जी पटेल ने बैठक को संबोधित कहां की भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व संगठन को नई दिशा देने में लगा है केंद्र सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अपने मंडल के बुथ स्तर तक पहुंच और हितग्राहियों को लाभ दिलाए और मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि आगामी आने वाले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर कर भाजपा को मंडल के प्रत्येक बूथ से विजय श्री दिलाना है उसके बाद सभी मोर्चे व जनप्रतिनिधियों सोशल आईटी की वन टू वन बैठक ली।

इस दौरान गुजरात के जिला उपाध्यक्ष जनपद के प्रमुख मंडल अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री राजेशजी दीक्षित विधानसभा प्रवासी कार्यक्रम के प्रभारी राजू जी गोड सह प्रभारी कन्हैया लाल जी पाटीदार और निवासरत जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्यगण शक्ति केंद्र टोली के सदस्य प्रत्येक मोर्चे के अध्यक्ष महामंत्री वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नगर परिषद मल्हारगढ़ के सभी सभापति सभी सरपंच सभी जनपद सदस्य वरिष्ठ सीनियर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मंडल भाजपा महामंत्री नीरज जोशी ने किया आभार मंडल उपाध्यक्ष सम्राट गहलोत ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}