किसान कांग्रेस की जन आंदोलन पद यात्रा सुवासरा ब्लॉक के अन्तर्रालिया पहुँची, कांग्रेस जनों ने किया स्वागत

किसान कांग्रेस की जन आंदोलन पद यात्रा सुवासरा ब्लॉक के अन्तर्रालिया पहुँची, कांग्रेस जनों ने किया स्वागत
सुवासरा। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ललित चन्देल द्वारा 5 जनवरी को दुधाखेडी माताजी से शुरू की गई किसान जनांदोलन पद यात्रा आज दसवें दिन सुवासरा ब्लॉक के अंतरालिया पहुँची, जहाँ कांग्रेसजनों एवं किसानों ने सुवासरा ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास सेठिया के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। अंतरालिया से चलकर किसान जन आंदोलन पद यात्रा टोकडा होते हुवे सुवासरा पहुँची जहा गांधी उद्यान में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किसान कांग्रेस अध्यक्ष ललित चन्देल ने किसानों से संवाद किया, इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों, बढ़ती लागत, खाद-बीज की किल्लत, फसल बीमा और समर्थन मूल्य जैसे ज्वलंत मुद्दों पर किसानों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। किसान कांग्रेस अध्यक्ष ललित चन्देल ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन चौपाल से लेकर भोपाल तक जारी रहेगा।किसान जन आंदोलन पद यात्रा में सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष शिव घोटाला, उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी, शंभूलाल केलवा, वरिष्ठ नेता जगदीश कोठारी, नेता प्रतिपक्ष नगर परिषद महेश मांदलिया, महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्यामू बाई मेहरा, लोकेंद्र सिंह घसोई, तसीर उद्दीन अंसारी, खूवजा हसन, रईस मंसूरी, डॉ. लक्ष्मीनारायण पाटीदार, नटवरलाल काठा मंडलम अध्यक्ष, शयमसुन्दर पाटीदार मंडलम अध्यक्ष, विनोद खारोल पिछड़ा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष, प्रवीण मालवीय, हरीश धनोतिया, आई टी सेल जिलाध्यक्ष दीपक धनोतिया दरबार, महेश पाटीदार जिलाध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ, ईश्वर सूर्यवंशी रहिमगढ़, प्रकाश गहलोत, राजेन्द्र पाटीदार, शिव गुर्जर बाकली, नाथू सिंह पटेल बा, महेंद्र सिंह धामखेड़ी सहित कांग्रेसजन एवं किसान साथी मौजूद रहे।



