ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 22 जून 2023 गुरुवार का राशिफल

**********”””**************

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 22 जून 2023 गुरुवार का राशिफल

 

ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान 

एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर

7024667840,8085381720 

******************

आज का सूर्योदय कालीन पंचाँग-

तिथि-आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी

वार-  गुरुवार

नक्षत्र- अश्लेष

योग – हर्षण

करण- विष्टि

******************

मेष राशि:- आज का दिन तुलनात्मक शुभ रहेगा। हर नये सम्बन्ध के प्रति गहरी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आयेगी।

वृषभ राशि:- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। सद्भाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तनाव से बचें।

मिथुन राशि:- धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।

कर्क राशि:- आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्च की अधिकता हो सकती हैं।

सिंह राशि:- आज आप व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें।धैर्यशीलता का अभाव रहेगा।कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियाँ रहेंगी।

कन्या राशि:- बाहरी लोगों से मिलना जुलना अधिक होगा। कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन शारीरिक थकावट बनी रहेगी।

तुला राशि:- आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, आपके द्वारा किए गए व्यवसायिक प्रयास सफल रहेंगे। लेकिन साथ ही ऐसी घटना घटित हो सकती है।

वृश्चिक राशि:- आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा, घर एवं बाहर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। भौतिक सुखों में कमी आ सकती है। शारीरिक थकावट हो सकती हैं। वाणी पर संयम रखें।

धनु राशि:– इस राशि के जो लोग विशेष कला के क्षेत्र में हैं उनके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। परिवारजनो का साथ मिलेगा।

मकर राशि:- आज निवेश और उधार लेन-देन के पहले अच्छे से सोच लेना बेहतर रहेगा। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं,परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का मन बना सकते है।

कुंभ राशि:- इस राशि के जातको के लिए भी आज का दिन उत्तम हैं, कार्यक्षेत्र में आपके काम को लेकर तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

मीन राशि:- अपनी समझदारी से आप फालतू खर्चों से बच सकते हैं। आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक काम की वजह से आपको आसपास कहीं यात्रा करनी पड़ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}