व्यापार व्यवसाय

24 कैरट सोने का भाव 1000 रुपये गिर गया वहीं चांदी में भी गिरावट आई 

24 कैरट सोने का भाव 1000 रुपये गिर गया वहीं चांदी में भी गिरावट आई 

आज 24 फरवरी 2026 को बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है. कल जहां सोने ने 1.62 लाख रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम और चांदी ने 3.42 लाख रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम का स्तर छू लिया था, वहीं आज मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते दाम थोड़े नीचे आए हैं.

आज सुबह 9:00 बजे MCX पर अप्रैल वायदे वाले 24 कैरट सोने का भाव 1000 रुपये ग‍िर गया और प्रत‍ि 10 ग्राम कीमत 1.60 लाख रुपये के स्‍तर पर आ गई. वहीं चांदी के भाव में भी 1300 से ज्‍यादा की ग‍िरावट देखी गई. चांदी का भाव 263,949 प्रत‍ि 1 क‍िलोग्राम के स्‍तर पर आ गया।

मंगलवार की सुबह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज(MCX) पर 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज सुबह ₹1,204 (0.75%) की गिरावट के साथ ₹160,394 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है वहीं, चांदी भी पीछे नहीं है. सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज कटौती देखी गई है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी आज ₹1,416 (0.53%) फिसलकर ₹263,917 प्रति किलो पर आ गई है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने का भाव ₹1,61,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. मुंबई के सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत ₹2,66,040 प्रति किलो दर्ज की गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमत ₹1,60,670 प्रति 10 ग्राम चल रही है. वहीं, अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो दिल्ली में आज 1 किलो चांदी के लिए आपको ₹2,65,070 चुकाने होंगे।

कोलकाता में आज सोने का दाम ₹1,60,780 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है. वहीं कोलकाता के बाजार में आज 1 किलो चांदी की कीमत ₹2,65,690 दर्ज की गई है।

चेन्नई में सोने की कीमतें बाकी शहरों के मुकाबले कुछ ज्यादा हैं, यहां आज सोना ₹1,61,790 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है. वहीं चेन्नई में चांदी का भाव ₹2,68,100 प्रति किलो तक पहुंच गया है।

बेंगलुरु में आज सोने के दाम ₹1,61,450 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर हैं. चांदी की बात करें तो आज 1 किलो चांदी का भाव ₹2,67,540 के करीब बना हुआ है।

मंगलवार की सुबह सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. (MCX) पर आज सोने की चमक कुछ फीकी पड़ी है. 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज सुबह ₹1,204 (0.75%) की गिरावट के साथ ₹160,394 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज बड़ी कटौती देखी गई है. 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी आज ₹1,416 (0.53%) फिसलकर ₹263,917 प्रति किलो पर आ गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}