मंदसौरमध्यप्रदेश

विधायक जैन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मंदसौर के मास्टर प्लान-2041 की विसंगतियों के संबंध में की चर्चा

मंदसौर विधानसभा के विकास हेतु 25 करोड़ के महत्वपूर्ण प्रस्ताव मुख्यमंत्री को प्रेषित किए

मंदसौर । आज भोपाल में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मंदसौर मास्टर प्लान-2041 की विसंगतियों तथा कुमावत समाज की प्रभावित भूमि संबंधी मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई । इस दौरान विधायक श्री विपिन जैन ने मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निम्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रेषित किए गए जिसमे पशुपतिनाथ लोक के दूसरे चरण हेतु 25 करोड़ रुपए की स्वीकृति, महाराणा प्रताप चौराहा–नयापुरा शुक्ला चौक–प्रतापगढ़ पुलिया तक सीसी सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण व राजाराम फैक्ट्री–काबरा पेट्रोल पंप मार्ग का सीसी सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण भी ग्रामीण क्षेत्र में निंबोद एवं खजुरिया सारंग हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने,ग्रामीण क्षेत्र की 12 प्रमुख सड़कों के निर्माण हेतु प्रस्ताव,वही ग्राम पंचायतों में मांगलिक भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव दिया गया । साथ ही
विभिन्न मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु राशि स्वीकृति का प्रस्ताव लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने इन प्रस्तावों पर शीघ्र स्वीकृति के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से विनम्र अनुरोध किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}