मंदसौर जिलासीतामऊ

मेरा युवा भारत खेल अंतर्गत ब्लॉक सीतामऊ स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ

मेरा युवा भारत खेल अंतर्गत ब्लॉक सीतामऊ स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ

सीतामऊ ।नगर में मेरा युवा भारत कार्यक्रम अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन नगर के कृषि उपज मंडी परिसर समीप खेल मैदान पर हुआ जिसमें कबड्डी बालक, रस्सा कसी बालिका,100 मीटर रनिंग बालिका, बालक, 200 मीटर बालिका बालक रनिंग, बालिका गोला फेंक विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य आतिथ्य सीतामऊ नगर परिषद् सभापति विवेक सोनगरा,भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी, वरिष्ठ खिलाड़ी शिक्षक भूपेन्द्र त्रिवेदी, वरिष्ठ खिलाड़ी प्रदीप बैरागी, आयोजक- मेरा युवा भारत मंदसौर द्वारा कार्यक्रम का संचालन संजय चौहान द्वारा किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे सभापति विवेक सोनगरा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ श्री मोहन यादव शासन द्वारा खेलो इंडिया गेम्स राष्ट्रीय खेल,खेलो एमपी यूथ खेल, विभिन्न शासन की प्रतियोगिताओ का आयोजन कर खेल खिलाड़ियों को खेल मंच प्रदाय कर प्रोत्साहित किया जा रहा है,खेल खिलाड़ियो को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई शुभकामनाएं दी एवं लक्ष्य फिजिकल एकेडमी संजय चौहान द्वारा खेल क्षेत्र में अद्भुत योगदान सराहनीय है,एवं फिजिकल एकेडमी के क्षेत्र में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं युवाओं को देश सेवाओं में योगदान देने हेतु फिजिकल ट्रेनिंग देने का कार्य कर रहे जो कि सराहनीय है, महामंत्री प्रशांत चतुर्वेदी ने कहा कि खेल खिलाड़ियों को अपने खेल के साथ खेल शिक्षकों के द्वारा उनके जीवन में योगदान के प्रति भी जीवन भर कृतज्ञता का भाव रहना चाहिए, खेलो से खिलाड़ियों का शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकास होता है बधाई शुभकामनाएं दी, वरिष्ठ खिलाड़ी भूपेन्द्र त्रिवेदी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई शुभकामनाएं दी एवं खेल की तरह ही जीवन में कभी भी विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानने का जज्बा रखना चाहिए, इस अवसर पर आगंतुक अतिथियों खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विजेता एवं उपविजेता,ट्रॉफ़ी, पुरस्कार मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया ब्लाक स्तरीय मेरा भारत खेल आयोजन का संचालन एवं कार्यक्रम का आभार संजय चौहान द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}