खेजडी़या में श्री हनुमंत कथा एवं कलश यात्रा में पधारने के लिए पीले चावल प्रदान कर दिया निमंत्रण

***********************
सीतामऊ।बागेश्वर धाम विश्वविख्यात पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण जी शास्त्री के मुखारविंद से खेजड़ीया में श्री हनुमंत कथा के आयोजन व्यवस्था को लेकर सीतामऊ नगर में जनप्रतिनिधियों के साथ नगर में माता बहनों को 6 जून को निकलने वाली महा कलश यात्रा में निमंत्रण आमंत्रण आज वार्ड नंबर 4,5,6 में पीले चावल बाटे जिसमे नगर में बहुत उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर कलश यात्रा प्रभारी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गोस्वामी, व भाजपा जिला मंत्री सुनीता पालीवाल ,जितेंद्र सिंह तोमर , जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोडमल वर्मा,भाजपा मण्डल अध्यक्ष लाल सिंह देवड़ा ,पूरण दास बैरागी, अंकित पटवा, कन्हैयालाल राठौर,घनश्याम राठौर,विवेक सोनगरा,मुकेश चोरडिया, दीपक राठौर ,नवीन द्विवेदी,दीपक सोनी,रोहित गुप्ता, सुरेश गुप्ता, रोहित सोनी ,पंकज लोहार, सरस्वती शिशु मंदिर सीतामऊ की दीदी सुनीता परिहार,सुनीता भमबोरिया ,हेमलता माली व ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।