ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 27अप्रैल 2023 गुरुवार का राशिफल 

=============00=============

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 27अप्रैल 2023 गुरुवार का राशिफल 

ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान

एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर 

7024667840,8085381720

=================

मेष :- आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे। लेकिन आपके लिए कोई फैसला करना थोडा मुश्किल होगा।  आपको आर्थिक लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। 

===================

वृषभ :- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ेगी। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगो को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। 

==================

मिथुन :- आज दिन का पुर्वार्ध रहेगा।सहकर्मी आपको कोई शुभ समाचार देंगे,सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।  आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में सहयोग करेगी। 

=================

कर्क :- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। लम्बे समय से रुके हुए कार्यों में अधिक देरी हो सकती हैं।

=================

सिंह :- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी रिश्तेदार से आपकी मुलाक़ात हो सकती हैं,आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। 

===============

कन्या :- आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा।  आपको आपकी घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेंगी। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी, फिर भी अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। 

==============

तुला :- आज आपका दिन सामान्य ही रहेगा,किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखें।  इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा,पैसों से जुड़े बड़े फैसले विशेष सोच समझकर लेवे,छात्रों के लिए आज का दिन ठीक रहने वाला है। 

===============

वृश्चिक :- आज आपका दिन मिला झूला रहेगा,परिवार क वृष्टजनों से उपयोगी सलाह मिलेगी,आपके व्यापार में उम्मीद से कम धन लाभ होगा।  दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी, दिन के उत्तरार्द्ध तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

===============

धनु :- आज आपकी पूर्व विचारित योजनाए सफल होंगी,आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।   आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। लेकिन स्वाथ्य का विशेष ध्यान रखें, पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

================

मकर :- आज नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है, फिर भी आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे।  इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।जीवनसाथी से बातचीत में सावधान रहे। 

=================

कुंभ :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।  किसी प्रतियोगि परीक्षा से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा।आप दोस्तों के साथ कुछ ख़ुशी के पल बितायेंगे। 

==============

मीन :- आज किसी के सहयोग से आपको लाभ होगा।आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। दिन बेहतरीन रहेगा, पर क्रोध से बचने का प्रयास करे।पुरुषो की तुलना में इस राशि की महिलाओ के लिये दिन अधिक शुभ रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}