
संस्कार दर्शन न्यूज,अमित अग्रवाल। चौमहला,डग(झालावाड़): कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता कल मशाल रैली निकालेंगे। उद्योगपति अडानी महाघोटाले के खिलाफ व कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म किए जाने के विरोध में भारत के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए पूरे देश व प्रदेश में किए जा रहे सत्याग्रह और प्रदर्शन के क्रम में चोमहला और डग में “संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ पैदल मार्च व मशाल जुलूस” का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व संविधान रक्षक संघ के तत्वाधान में किया जाएगा।
संघ के कोटा संभाग कॉर्डिनेटर युवा कांग्रेस झालावाड़ बारां के पूर्व लोकसभा अध्यक्ष धर्मराज मेहरा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कचनारा ने बताया कि विशाल मशाल जुलूस पैदल मार्च का आयोजन चौमहला में 10 अप्रैल शाम 6:30 बजे आईस फैक्ट्री कुंडला रोड से सगस जी महाराज तक एवं डग में 11 अप्रैल शाम 6:30 बजे बस स्टेंड से गंगधार दरवाजा तक किया जाएगा *जिला कार्यकारिणी सदस्य* भगवान सिंह उपाध्यक्ष,चेन सिंह रामपुरा महासचिव,सलामत अली फौजदार मिडिया प्रभारी,धीरेंद्र सिंह नरूका ‘संदीप बना’ महासचिव, विस्मय धींग महासचिव, प्रवीण गुप्ता सचिव, दिलीप मेहर सचिव तथा नरेंद्र सिंह कचनारा ब्लॉक अध्यक्ष,संतोष जैन मंडल अध्यक्ष चोमहला, केशर सिंह खांखरी सरपंच मं अध्यक्ष उन्हेल,पीरू सिंह सरपंच रोजाना मंडल अध्यक्ष, शिवलाल वर्मा कुंडला मंडल अध्यक्ष, ईश्वर सिंह सरपंच क्यासरा मंडल अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह तिसाई मंडल अध्यक्ष डग, सुभाष वेद, नगर अध्यक्ष चौमहला हरेश गोड, संजय जैन ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल आदि ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया और दोनों जगह कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
कार्यक्रम में डग प्रधान प्रतिनिधि भैरोसिंह परिहार, पीसीसी सदस्य मदन लाल वर्मा और राजस्थान के संविधान रक्षक संघ के कॉर्डिनेटर देवेंद्र दयाल सालवी भी मौजूद रहेंगे।