कलेक्टर कार्यालय पर आजाद मत्स्य संस्था की मांगों को लेकर घेराव कर किया प्रदर्शन

===============
दो दिन में मांगों को नही माना तो करेगे बड़ा जल सत्याग्रह आंदोलन- विजेश मालेचा
मल्हारगढ़- कांग्रेस नेता विजेश मालेचा ने आरोप लगाया की मल्हारगढ़ विधानसभा के गांव संजीत के आजाद मत्स्य संस्था के साथ रामपुरा सहायक प्रबंधक दिनेश ठाकरे और गांधी सागर प्रबंधक आर एम ढोकले द्वारा लगातार परेशान कर उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।भोपाल से आदेश होने के बाद भी उन्हें उनके लाइसेंस रिन्यूअल कर नहीं दिए जा रहे हैं। जबकि दूसरी जगह सभी तरफ के लाइसेंस दे दिए गए है।चार दिन पूर्व भी आजाद मत्स्य संस्था के सदस्यों ने यही कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन देकर अपनी मांगों से अवगत कराया था। और प्रशासन की और से तीन दिन का समय दिया गया था।उसके बावजूद भी इनकी सुनवाई नहीं हो रही है की मत्स्य विभाग के अधिकारी लगातार संजीत के लोगों के साथ गुंडागर्दी कर इन्हे परेशान कर रहे हैं। मालेचा ने विभाग के अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की मत्स्य विभाग के अधिकारी सेटिंग से बाहर के लोगों को लाकर मछलियां पकड़वा कर बेच रहे है। खुद माफिया बन गए है। और कोई गुजरात का ठेकेदार है जो निगम से माल ले रहा है। उसके साथ मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने मिलकर चेकिंग के लिए हरियाणा से गुंडों को बुला रखा है जो क्षेत्र में हमेशा गुंडागर्दी करते रहते हैं और जबरन लोगों को परेशान करते हैं और उनके साथ मारपीट करते हैं। मालेचा ने कहा की मत्स्य संस्था के सदस्यों को शासन की ओर से जो सुविधाएं मिलती है वह भी विभाग के अधिकारी डकार रहे है।इन सभी मुद्दों पर आज भी आजाद मत्स्य संस्था के सदस्यों ने शांतिप्रिय तरीके से प्रदर्शन कर अपनी मांगे मांगी है और अब नहीं सुनी गई तो गांव संजीत में ही बड़ा जल सत्याग्रह आंदोलन करेंगे। उसकी समस्त जवाबदारी प्रशासन की रहेगी।
मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन लेने पहुंची तहसीलदार मैडम ने मत्स्य विभाग सहायक प्रबंधक दिनेश ठाकरे से बात कर तत्काल संजीत के आजाद मत्स्य संस्था सदस्यों के लाइसेंस देने को कहा।
मालेचा ने आरोप लगाया कि पहले से परेशान मछुआरों को जबरदस्ती ओर परेशान किया जारहा है यह नही होने देंगे मछुआरों के समर्थन में पूरी कांग्रेस खड़ी है मालेचा ने इस संबधं में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं मन्दसौर विधायक श्री विपिन जी जैन से भी चर्चा कर संजीत के मछुआरों की समस्या का समाधान कराने मांग की। और कहा की मत्स्य संस्था के सदस्यों को शासन की ओर से जो सुविधाएं मिलती है वह भी उन्हें दिलाई जाए। इस अवसर पर किसान नेता श्यामलाल जोकचंद,भीम आर्मी जिला अध्यक्ष मगलेश सूर्यवंशी, साजिद मंसूरी, सईम भाई पठान, पप्पू रंगरेज, साजिद भाई,निसार खा सहित सैकड़ो की संख्या में आजाद मत्स्य संस्था के सदस्य व वरिष्ठजन उपस्थित थे।