सामाजिकमंदसौर जिलासुवासरा

सुवासरा मे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया, गुर्जर समाज ने आराध्य भगवान श्री देव नारायण जी का जन्मोत्सव

=================
सुवासरा । सुवासरा नगर की पावन धरा पर गुर्जर समाज के आराध्य लोक देवता श्री देव नारायण जी का 1111 वा जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह पूर्वक मनाया गया। जिसकी शुरुवात कृषि मंडी प्रांगण में भगवान श्री देव नारायण जी की पूजा अर्चना कर की गई तत्पश्चात समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा उद्बोधन कर समाज का मार्ग दर्शन किया गया फिर चल समारोह के रूप मे सुवासरा क्षेत्र के तहसील रोड़ से 52 क्वाटर होते हुए वापसी हुई कार्य क्रम के आकर्षण का प्रमुख केंद्र कलश यात्रा, भगवान की झांकी और डीजे के साथ समाज जनों की शालीनता और नृत्य रहा सुवासरा क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा बढ़चढ़ कर भगवान का व समाज जनों का फूल माला से स्वागत किया गया और सामाजिक समरसता का परिचय दिया गया कार्य क्रम में निम्न समाज जनों व राजनेताओं की उपस्थिति रही।

बंशीलाल गुर्जर वरिष्ठ भाजपा नेता, नागदा क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष कांग्रेस नव कृष्ण पाटिल, महेंद्र सिंह गुर्जर राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस, गुर्जर दिव्य ज्योति संगठन मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया, प्रदेश सचिव बहादुर सिंह सिसोदिया, प्रदेश संयोजक शिवराज सिंह तंवर, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनोहर सिंह चंदेल सुवासरा, उपाध्यक्ष दशरत सिंह , उपाध्यक्ष पर्वत सिंह, दशराथ सिंह ढाबला महेश लाल सिंह,dr राम सिंह रफूखेड़ी, शिव राज सिसोदिया, बहादुर सिंह, प्रदीप सिंह लसूडिया, मीडिया प्रभारी गुमान सिंह सेमली काकड़, सह मीडिया प्रभारी अर्जुन सिंह जिला पंचायत सदस्य दीपक गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधी विजय पाटीदार क्षेत्र के लोक प्रिय केबिनेट मंत्री हर दीप सिंह डग साहब मंदसौर नगर पालिका अध्यक्षा रमा देवी गुर्जर आदि प्रतिनिधि गणमान्य समाज जन की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन मनोहर सिंह चंदेल कोषाध्यक्ष सुवासरा द्वारा और आभार जिला कार्य वाहक माधु सिंह ढाबला महेश द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}