मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ

भाजपा द्वारा विकास कम दिखावा ज्यादा का नाम है विकास यात्रा – ब्लॉक अध्यक्ष श्री पाटीदार 

=========================

सीतामऊ। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतामऊ अध्यक्ष सुरेश पाटीदार ने कहा कि प्रदेश कि भाजपा सरकार द्वारा विकास के नाम पर काम कम दिखावा करने के अलावा कुछ नहीं किया। और अब आगामी चुनावों को देखते हुए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग द्वारा सुवासरा विधानसभा में विकास यात्रा निकाली जा रही है लेकिन क्षेत्र का विकास केवल और केवल कागजों में सीमित रह गया है। क्षेत्र में आम जनता के कई कार्य है जो केवल घोषणा तक सीमित रहे है। फिर भी भारतीय जनता पार्टी के राज में यदि विकास हुआ है तो नेताओं और अडानी जैसे उद्योगपतियों का विकास हुआ है मंत्री जी हर घर जल हर घर नल के नाम पर अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रहे हैं। लेकिन ठेकेदारों की मनमानी से आमजन नल के लिए परेशान हो रहे हैं और ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं मंत्री जी जब कांग्रेस में थे तो वे कहा करते थे प्रधानमंत्री आवास की राशि ग्रामीण क्षेत्र में भी शहरी क्षेत्र के बराबर मिलनी चाहिए जिस प्रकार से शहर में ढाई लाख मिलते है उसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में भी ढाई लाख मिलना चाहिए क्योंकि गांव के लोग सरिया, सीमेंट, रेत,ईट सारे सामान शहर से खरीद कर लाते हैं और उनका किराया भाड़ा भी लगता है इस प्रकार की बातें मंत्री जी किया करते थे लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी में गए हैं जाने के बाद आज दिन तक प्रधानमंत्री आवास की राशि बढ़ाने की बात नहीं की है उनकी करनी और कथनी में फर्क है विकास यात्रा के नाम पर केवल जनता को भ्रमित किया जा रहा है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा था कि मैं किसानों के ब्याज की गढ़री उतारूंगा लेकिन आज दिन तक किसी भी किसान का ब्याज माफ नहीं हुआ है पिछले साल प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलें खराब हो गई थी लेकिन आज दिन तक किसानों को बीमा नहीं मिला। शिवराज केवल और केवल घोषणा वीर बन कर रह गए हैं विकास यात्रा के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है हां विकास तो हुआ है पर केवल और केवल अडानी जैसे उद्योगपतियों का हुआ है हां विकास तो हुआ है विधायकों का जिनका वेतन ₹40000 प्रति माह बढ़ाया गया। भारतीय जनता पार्टी के राज में गरीब गरीब बनता जा रहा है और अमिर अमिर बनता जा रहा है। वर्तमान में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारी, कर्मचारी हर वर्ग दुखी और परेशान है युवा बेरोजगारी से परेशान हैं और ये विकास यात्रा निकाल रहे हैं क्या यह विकास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}