नीमच में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास व राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया

=============================
नीमच। जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोउल्लास व राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया ।देश व प्रदेश के साथ नीमच जिले में 74 वें गणतंत्र दिवस गरिमा, हर्षोउल्लास व राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया। शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों,संस्थाओं तथा विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
शा बा उ मा वि क्रमांक 2 में आयोजित मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट परेड की सलामी ली।प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया।
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने सफेद जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। आकाश में शांति के प्रतीक सफेद कबूतर व रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। तीन हर्ष फायर किए तथा सीआरपीएफ के बैंड द्वारा बजाई गई राष्ट्रीय धुन के साथ परेड कमांडर सुबेदार वंदना शाक्यवार व उप कमांडर आरआई सोनू के नेतृत्व में मार्च पास्ट परेड प्रस्तुत कर सलामी दी।
विधायक दिलीपसिंह परिहार, विधायक माधव अनिरूद्ध मारू मनासा, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा,कलेक्टर व एसपी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारी,कर्मचारियों,पुलिस अधिकारी कर्मचारियों व जवानों,स्वयंसेवी संस्थाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया,भूतपूर्व सैनिकों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया, विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा झांकियों का प्रदर्शन किया गया।