बिहार में जनता भ्रष्टाचार अपराध और अफसरशाही से त्रस्त – सोनू सिंह

बिहार में जनता भ्रष्टाचार अपराध और अफसरशाही से त्रस्त – सोनू सिंह
बिहार औरंगाबाद से धर्मेंद्र गुप्ता
बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है प्रतिदिन लूट अपहरण हत्या और दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम हो गई है आज की जनता पुलिस और अफसरशाही से तरस है हर सरकारी विभाग में मनमाने ढंग से गरीबों को हताश किया जा रहा है और रिश्वत पर काम हो रहे हैं उक्त बातें लोजपा ( रा ) के संसदीय बोर्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सिंह ने संस्कार दर्शन से प्रेस वार्ता में अपने आवास पर कही।

उन्होंने संस्कार दर्शन मीडिया से यह भी बताया कि हमारे नेता चिराग पासवान दलित महादलित और हर वर्ग के लोगों को जो मुख्यधारा से नहीं जुड़े हैं उनके लिए लड़ाई लड़ रहे हैं और यह लड़ाई नीतीश कुमार के भ्रष्ट अफसरशाही और अपराध के खिलाफ चलता रहेगा उन्होंने कहा कि बिजली बील में पूरे बिहार में गड़बड़ी चल रही है मनचाहे ढंग से बिजली बिल लोगों को भेजा जा रहा है और उन्हें परेशान किया जा रहा है रेट भी मंगा लिया जा रहा है इसलिए हमारे पार्टी के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा यह निर्देश दिया गया है कि हर जगह नगर प्रखंड से सभी कार्यकर्ता इस भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मांग नहीं मानी गई तो सड़क पर उतारकर जनता के लिए लड़ाई लड़ेंगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का समाधान यात्रा कर रहे हैं उनको चाहिए कि भ्रष्टाचार के खिलाफ यात्रा करें अपने अफसरशाही अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें समाधान यात्रा कर रहे हैं और भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ रहे उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में चिराग पासवान के नेतृत्व में नीतीश कुमार के खिलाफ सड़क पर उतरने के लिए लोजपा के सभी कार्यकर्ता तैयार हैं बस हम अपने नेता का निर्देश का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान के हर कार्यकर्ता सड़क पर उतर के लड़ाई लड़ेगी वह गांव हो या शहर सभी मोर्चे पर कार्यकर्ता तैयार है।



