पर्यावरणमंदसौर जिलासीतामऊ
पूर्व मंत्री कुशवाह को विनय जांगिड़ मित्र मंडल ने किया थैला भेंट

=========================
सीतामऊ होकर लदुना पहुंचे भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन लदुना आगमन पर भाजपा नेता अशोक आसलिया के नेतृत्व में फुल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वन पर्यावरण केंद्रीय सदस्य विनय जांगिड़ द्वारा पोलेथिन प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण संरक्षण अभियान कि श्री कुशवाहा को जानकारी दी और विनय जांगिड़ मित्र मंडल द्वारा कपड़े का थैला भेट किया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार जिलाध्यक्ष श्री रणजीत सिंह चौहान राधेश्याम पाथर दशरथ सोलंकी बेलारा उपस्थित रहें।