क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 19 जनवरी 2023 गुरुवार का राशिफल

===============================
क्या कहते आपके सितारे देखिए आज 19 जनवरी 2023 गुरुवार का राशिफल
-ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान
एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर
7024667840,8085381720
====================
मेष राशि- आज दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
====================
वृष राशि-आज आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड होगी। आज खर्च अधिक होगा, लेकिन परिवार का साथ बना रहेगा।
==================
मिथुन राशि-आज रूके हुए कार्य में प्रगति होगी। व्यापार से लाभ होगा। प्रसन्नता का समाचार मिलने का योग है।
===================
कर्क राशि – आज का दिन सामान्य रहेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। सोच समझकर किये कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी।
===================
सिंह राशि- जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा । कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी
===============
कन्या राशि- धन लाभ होगा। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। कर्मक्षेत्र में आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि होगी।
=================
तुला राशि-दूरगामी योजना में किये गए निवेश का लाभ मिलने लगेगा। किसी नये कार्य की शुरूआत हो सकती है। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
=================
वृश्चिक राशि-कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा।
===================
धनु राशि- मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पायेगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। मन शांत रहेगा।
=================
मकर राशि – आज खर्च अधिक होगा। दूर- समीप की यात्रा हो सकती है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा।
=================
कुम्भ राशि – धन का लाभ होगा। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी। राजकाज से लाभ होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
=================
मीन राशि- धन का लाभ होगा। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड़ सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।