सीतामऊ पुलिस ने पंजाब ले जा रहे प्याज के ट्रक से पकड़ा 14 क्विंटल डोडाचूरा, 02 तस्कर गिरफ्तार

सीतामऊ पुलिस ने पंजाब ले जा रहे प्याज के ट्रक से पकड़ा 14 क्विंटल डोडाचूरा, 02 तस्कर गिरफ्तार
सीतामऊ। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देश में विशेष अभियान के तहत सीतामऊ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को सीतामऊ पुलिस ने प्याज से भरे एक आईशर ट्रक से 14 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील एवं एसडीओपी श्री दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के सूचना संकलन पर चौकी प्रभारी ओपी राठौर द्वारा यह कार्रवाई की गई। डोडाचूरा से भरा यह ट्रक अफजलपुर, सीतामऊ, लदूना होते हुए यह ट्रक दलावदा से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ने वाला था लेकिन मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने दलावदा रोड स्थित 08 लाइन के पास घेराबंदी कर आईशर ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीई 2875 को रोका गया।जांच के दौरान ट्रक में रखे 315 प्याज के कट्टों के बीच छिपाकर रखे गए 65 काले कट्टों से 14 क्विंटल डोडाचूरा बरामद हुआ।पुलिस ने मौके से राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के निवासी विक्रम आचार्य पिता वर्दीचंद आचार्य उम्र 32 वर्ष एवं मुकेश आचार्य पिता रामप्रसाद आचार्य उम्र 34 वर्ष को गिरफ्तार किया।आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8-15 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। कार्रवाई में लगभग 25 लाख रुपये कीमत का आईशर ट्रक एवं दो एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से जप्त अवैध डोडाचूरा के संबंध में पूछताछ कर रही है। अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप होने के चलते क्षेत्र के तस्करों में हड़कंप है।
============



