गरोठमंदसौर जिला

लाड़ली लक्ष्मी योजना ने गरीब वर्ग को दिया संबंल- श्री अटोलिया

==========================

गरोठ/ मंदसौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा संगठन की मंशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में लाडली लक्ष्मी सम्मेलन एवं हितग्राही सम्मेलन होना निर्धारित किये गए हैं। इसी क्रम में मंदसौर जिले में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न मंडलो में लाड़ली लक्ष्मी एंव हितग्राही सम्मेलन किये जा रहे है। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने गरोठ विधानसभा क्षेत्र के भानपुरा एंव भैसोदा मंडल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित हितग्राही सम्मेलन में सहभागीता की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया ने कहा लाड़ली लक्ष्मी योजना गरीब मध्यम वर्गीय परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नही है। मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में रह रहे गरीब वर्ग के परिवार में जन्मी बेटी की चिंता कर उनके लालन-पालन करने के साथ उनके विवाह तक की चिंता करते हुए लाड़ली लक्ष्मी योजना को लागु किया है। जिसमें बालिक होने पर बेटी के विवाह पर एक निर्धारित राशि बेटी के माता पिता को प्राप्त होती है जिससे वह सम्मान के साथ अपनी बेटी को विवाह उपरांत घर से विदा करता है। आगे श्री अटोलिया ने इसी प्रकार उज्ज्वला योजना महिलाओं के लिए वरदान बनी है। क्योकि पूर्व में महिलाएं खाना चूल्हे पर पकाती थी, जिससे अनेक प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आती थी। उज्जवला योजना से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें कम हुई है। साथ ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, प्रसूति सहायता योजना, मुख्यमंत्री संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीबद्ध मजदूर, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना, मनरेगा योजना आदि से महिला आर्थिक रूप से सशक्त हुई है। साथ ही सरकार द्वारा उन्हें अनेक प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया की जा रही है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक मांदलिया ने हितग्राही मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा की आज मोदी जी एवं शिवराज जी के नेतृत्व में प्रदेश में मातृशक्ति को सशक्त एवं आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए कई प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। हम सभी का कर्तव्य है की हम ऐसे जरूरतमंद परिवारों को शासन की योजना का लाभ दिलावें। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सौदान सिंह गुर्जर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा महिला मोर्चा टीम को ऐसे सम्मेलन आयोजित करने पर बधाई दी। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मला गुप्ता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। हर घर शौचालय योजना ने महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाया है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनुप्रिया यादव, महिला मोर्चा जिला मंत्री अनोख पाटीदार, सरिता सेठिया, जिला कार्यालय मंत्री निर्मला गर्ग, मीडिया प्रभारी विद्या कडोतिया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजु वधवा, महामंत्री अनिता टोंगिया, शानु सोनी, आशा तिवारी, अलका चौरडिया सहित महिला मोर्चा की समस्त पदाधिकारी एंव कार्यकर्तागण उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री रेखा मंदलिया ने किया एवं आभार महिला मोर्चा भानपुरा मंडल महामंत्री अनिता टोंगिया ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}