औरंगाबादबिहारभ्रष्टाचारमांग

ग्रामीणों ने पंचायत में विकास कार्यों में हो रहे अनियमितता को लेकर प्रखंड कार्यालय का किया घेराव

 

 

देव :– ग्रामीणों ने पंचायत में विकास कार्यों में हो रहे अनियमितता को लेकर प्रखंड कार्यालय का किया घेराव

 

 

 

 

बिहार औरंगाबाद से धर्मेंद्र गुप्ता

 

जिले के देव प्रखंड स्थित हसौली पंचायत के विभिन्न गांवों की जनता ने पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार,गड़बड़ नलजल व्यवस्था, पक्षपातपूर्ण पंचायत के विकास कार्य एवं अनियमितता के खिलाफ प्रखंड कार्यालय देव का घेराव किया। इस घेराव का नेतृत्व कुंडा निवासी सुजित सिंह कर रहे थे जिन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पंचायत में आ रही जनकल्याणकारी योजनाओं का अब बंदरबांट एवं लूटपाट नहीं चलेगा जनता का हक उनको देना ही पड़ेगा।

कर्मा निवासी वकील सिंह ने कहा कि पूरे पंचायत में पक्षपातपूर्ण तरीके से कार्य हो रहा है जो बिल्कुल ठीक नहीं है। तेलियाडिह निवासी बिर्जा राम ने कहा कि गरीबों की हकमारी यहाँ हो रहा है। लाल बिगहा निवासी अनिल यादव ने कहा कि आम जनता से विभिन्न कार्यों के लिए पैसे की माँग कि जाती है। आजाद बिगहा निवासी पंकज ने कहा कि हमसबों को नलजल का पानी नसीब नही हो रहा है। इस घेराव में खखड़ा से प्रदीप सिंह, नीतिश कुमार, सौरभ,सोनू ,कर्मा से बिहारी सिंह, राजेश,चन्द्रदीप पासवान के साथ सैकड़ों लोग घेराव में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}