मालवा के किसान पुत्र बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कमान,गरोठ नप अध्यक्ष सेठिया ने किया भव्य स्वागत

मालवा के किसान पुत्र बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कमान,गरोठ नप अध्यक्ष सेठिया ने किया भव्य स्वागत
गरोठ। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर राज्यसभा सांसद एवं किसान नेता बंशीलाल गुर्जर का गरोठ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया एवं नगर परिषद के पार्षद दल ने मंदसौर पहुंचकर उनके निवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पुष्पमालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर श्री गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
मालवा की माटी से निकलकर देशभर के किसानों का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया एवं पार्षद दल ने इसे पूरे मंदसौर जिले, गरोठ क्षेत्र और मालवा के लिए गौरव का क्षण बताया।
राजेश सेठिया बोले—मालवा के किसानपुत्र को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिलना हम सभी के लिए गर्व का विषय—!
नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया ने बंशीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि मालवा की धरती के किसानपुत्र को देशभर के किसानों की आवाज को नेतृत्व देने का अवसर मिलना अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का विषय है।
उन्होंने कहा कि श्री गुर्जर का किसानों से सीधा जुड़ाव, संगठनात्मक अनुभव और किसान हितों के प्रति समर्पण निश्चित रूप से भाजपा किसान मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में देश के किसानों की समस्याओं, अपेक्षाओं एवं हितों को राष्ट्रीय मंच पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य होगा।
सेठिया ने कहा कि बंशीलालगुर्जर की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मालवा के किसानों और पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री गुर्जर अपने कुशल नेतृत्व से किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं एवं नीतियों को किसानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विधानसभा चुनाव में भी साथ निभाया था, संगठन का दायित्व, मेहनत ने रचा था, शानदार परिणाम–!
राजेश सेठिया ने बंशीलाल जी गुर्जर से अपने पुराने संगठनात्मक एवं चुनावी संबंधों को याद करते हुए कहा, कि विधानसभा चुनाव के दौरान बंशीलाल जी गुर्जर गरोठ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी वर्तमान विधायक चंद्रर सिंह सिसोदिया के चुनाव प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे, वहीं वे स्वयं विधानसभा चुनाव में मुख्य अभिकर्ता के रूप में संगठन के साथ पूरी मजबूती से जुड़े हुए थे।
दोनों ने चुनाव के दौरान कंधे से कंधा मिलाकर दिन-रात मेहनत की और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारने का काम किया। बूथ स्तर से लेकर विधानसभा क्षेत्र तक कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क, संगठनात्मक समन्वय और जनसमर्थन को मजबूत करने के परिणामस्वरूप भाजपा को गरोठ विधानसभा क्षेत्र में शानदार परिणाम प्राप्त हुआ।
सेठिया ने कहा कि उस समय साथ मिलकर की गई मेहनत और संगठन के प्रति समर्पण आज भी हमारे संबंधों को और मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि बंशीलाल जी गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कमान मिलना उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव, मेहनत और किसान हितों के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस कुशलता और समर्पण के साथ श्री गुर्जर ने संगठन एवं चुनावी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है, उसी ऊर्जा के साथ वे अब राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के हितों की आवाज को और बुलंद करेंगे।
मंदसौर पहुंचकर किया आत्मीय स्वागत, गरोठ से पहुंचा पार्षद दल-
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बंशीलाल गुर्जर के सम्मान में गरोठ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया के नेतृत्व में नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश मालवीय, सभापति अर्जुन सौलकी, पार्षद प्रतिनिधि रवीन्द्र पुरी गोस्वामी एवं भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से मंदसौर पहुंचे और श्री गुर्जर का आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया।
इस दौरान पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर तथा शुभकामनाएं देकर श्री गुर्जर के उज्ज्वल, सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की। सभी ने कहा कि मालवा के किसानपुत्र को भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कमान मिलना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। बंशीलाल जी गुर्जर के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से गरोठ सहित पूरे मंदसौर-मालवा अंचल के किसानों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की नई लहर है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अब किसानों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर नई ताकत, नई दिशा और नई बुलंदी मिलेगी।
गरोठ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश सेठिया एवं समस्त पार्षद दल ने बंशीलाल जी गुर्जर को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, यशस्वी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की।
–00–



