विहिंप बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के प्रखंड सुवासरा के कार्यकर्ता ने गरबा पंडालों का किया निरिक्षण

विहिंप बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के प्रखंड सुवासरा के कार्यकर्ता ने गरबा पंडालों का किया निरिक्षण
पंकज बैरागी
सुवासरा- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के प्रखंड सुवासरा के कार्यकर्ता (पंडालों में दुर्गा शक्ति साधना के उद्देश्य प्राप्ति में सनातन धर्म संस्कृति के मान बिंदुओं का पालन हो,, प्रान्त और केंद्र के आदेशानुसार) का दुर्गा पंडाल निरीक्षण प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत देवरिया विजय खंड के ग्राम रूपारेल की जय माता दी गरबा मंडल समिति के द्वारा संचालित गर्भा पंडाल में भक्तों के द्वारा मां दुर्गा के समक्ष की जा रही शक्ति साधन को देखकर , बजरंगदल के सभी कार्यकर्ता को बहुत आनंदित हुवे और गौरवान्वित का अनुभव हुआ हैं क्योंकि आठ दिनो चलने वाले इस पर्व का उद्देश्य ही शक्ति की देवी मां दुर्गा ने धारण किए सभी शस्त्रों के उपयोग की कठिन साधन करते हुए आत्म रक्षा करते हुए धर्म रक्षा की कला प्राप्त करना ह जो कि यहां साक्षात् किया जा रहा था,
दुर्गा वाहिनी की प्रखण्ड सह संयोजिका प्रियंका कुंवर (रूपारेल) के नेतृत्व में चल रहा शक्ति साधना के इस पंडाल में मातृ शक्ति, दुर्गाओं , युवाओं और बाल बजरंगियों के शास्त्र चलन की कला शक्ति साधना का यह मनमोहक दृश्य देखकर सभी बजरंगियों ने एक मत और स्वर में कहा कि देवरिया विजय खंड का रूपारेल ग्राम मालवा प्रान्त ही नहीं अपितु भारत वर्ष का एक मातृ ऐसा ग्राम सनातनी ग्राम बन गया है जहां सनातन धर्म संस्कृति के त्योहारों के उद्देश्यों के मार्ग पर चलकर आत्मरक्षा के साथ धर्म रक्षा की तैयारी की जा रही है। बजरंगियों ने इस पंडाल के मनमोहक और प्रेरणा दायक दृश्यों को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर , संगठन के सभी वॉट्सएप ग्रुपों के माध्यम से अन्य सभी गर्भा पंडालों की समितियों और भक्तों के प्रेरणा और मार्गदर्शन के लिए उपयोग करें ,ऐसा सभी से आग्रह किया है।
उपरोक्त कार्यक्रम का आरंभ श्री राम दरबार के चित्र के सामने जिला मंत्री जी के द्वारा दीप प्रज्वलित और सभी कार्यकर्ताओ के द्वारा फुल अर्पित कर , समिति के सदस्यों के लिए *शक्ति साधना* कला में उपयोग शस्त्रों की पूजा अर्चना कर , जिला मंत्री जी का दुर्गा पंडाल कार्यक्रमों की शक्ति साधना में सनातन धर्म संस्कृति के मान बिंदुओं का पालन हो , के बौद्धिक से प्रारंभ हुआ।
इस कार्यक्रम में जिला मंत्री गोवर्धन सिंह,(सेमली दलोद) प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह (रूपा रेल) प्रखंड मंत्री मुरली बैरागी. प्रखंड संयोजक प्रहलाद सिंह हरनावदा, प्रखंड सहसंयोजक प्रेमसिंह धानडाखेडा,प्रखंड सहसंयोजिका दुर्गा वाहिनी प्रियंका कुंवर रूपारेल, महेंद्र सिंह हरनावदा खंड संयोजक देवरिया विजय, दशरथ सिंह कटिया खंड संयोजक अजयपुर, महेंद्र सिंह कटिया ग्राम समिति अध्यक्ष, समरथ सिंह धानडाखेडा ग्राम समिति अध्यक्ष, शिव सिंह रूपारेल ग्राम समिति अध्यक्ष, संपूर्ण ग्राम समिति समस्त ग्राम वासियों के साथ विशेष अतिथि गांव रावले के प्रेम सिंह जी में गोवर्धनपुरा पंचायत के सरपंच श्रीमान विनोद जी मेहर उपस्थित रहे,, विशेष अतिथि ने धर्म संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए संकल्प लिया कि पंचायत के सभी गांवों में सनातन धर्म संस्कृति के नाम का बोर्ड लगाया जाएगा । मंच संचालन मेहरबान सिंह रूपालरेल ने किया, दशरथ सिंह रूपारेल द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया और संगठन के जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
========