फर्जी पुलिस वाला बनकर अवैध वसूली करता था नारकोटिक्स विभाग का दलाल ,पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी पुलिस वाला बनकर अवैध वसूली करता था नारकोटिक्स विभाग का दलाल ,पुलिस ने किया गिरफ्तार
भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) भवानीमंडी नारकोटिक्स ब्युरो का दलाल अकरम पुलिस थाना भवानीमंडी के चालक दिनेश कुमार व पुलिस थाना के नाम सें लोगो को झूठे एन.डी.पी.एस. प्रकरण में फंसाने का दबाव बनाकर नारकोटिक्स ब्युरो के इंसपेक्टर हितेश रोहिला के साथ मिलकर लोगो के साथ अवैध वसुली करता था। इंसपेक्टर हितेश रोहिला के खिलाफ राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो ने गत वर्ष 9 नवम्बर को ट्रेप कार्यवाही की थी । पुलिस ने दलाल अकरम को गिरफ्तार कर लिया है ।
झालावाड़ जिला पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने बताया कि नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय भवानीमंडी पर पदस्थापित तत्कालिन इंसपेक्टर हितेश रोहिला एवं दलाल अकरम हुसैन जो भवानीमंडी पुलिस थाना पर पदस्थापित चालक दिनेश कुमार व पुलिस थाना भवानीमंडी के नाम से अवैध वसूली करता था ।अवैध हिरासत मे रखकर एनडीपीएस की कर्रवाई की धमकी देता था ।
दलाल अकरम इलाके के लोगो को अवैध हिरासत में रखकर उनको झुठे अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के प्रकरण दर्ज करने का दबाव बनाकर मिलकर अवैध वसुली करता और उनसे मोटी रकम वसूलत था ।
भवानीमंडी नारकोटिक्स इंस्पेक्टर व दलाल आया था एसीबी की चपेट में :-
पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी ने बताया की गत वर्ष 9 नवम्बर को नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमण्डी में एसीबी कोटा द्वारा नारकोटिक्स ब्यूरो के कार्यालय में ट्रेप की कार्यवाही की गई जिसमें एनसीबी भवानीमण्डी के इंस्पेक्टर हितेश रोहिला के दलाल अकरम हुसैन के खिलाफ ट्रेप की कार्यवाही की गई।मौके का फायदा उठाकर इंस्पेक्टर हितेश रोहिला भागने में सफल हो गया था तथा एसीबी के हत्थे दलाल अकरम आया था ।
दलाल अकरम भवानीमंडी पुलिस के ड्राइवर व थाने के नाम से करता था अवैध वसूली :-
पुलिस उपाधीक्षक प्रेम कुमार चौधरी ने बताया जांच के दौरान यह तथ्य सामने आये कि दलाल अकरम हुसैन भवानीमण्डी थाने में तैनात कानिस्टेबल चालक दिनेश गुर्जर का व भवानीमण्डी थाने का नाम लेकर नारकोटिक्स ब्यूरो भवानीमण्डी के निरीक्षक हितेश रोहिला व अन्य के साथ मिलकर लोगो को गुमराह करके कानून का भय दिखाकर एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में फंसाने का भय दिखाकर व अवैध हिरासत रखकर बड़ी रकम वसूल करते थे इत्यादी पर धारा 127 (7),308(6),318(4),319 (2),204,61 (2) बी.एन.एस. में प्रकरण दर्ज किया गया।
टीम का गठन कर दलाल अकरम को किया गिरफ्तार, इंस्पेक्टर अभी भी फरार है :-
भवानीमंडी थानाअधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा पुलिस थाना भवानीमण्डी में तैनात कानिस्टेबल चालक दिनेश गुर्जर का एवं पुलिस थाना भवानीमण्डी का नाम लेकर लोगो को गुमराह करके कानून का भय दिखाकर एन.डी.पी.एस. एक्ट के झुठे प्रकरणो में फंसाने का भय दिखाकर व अवैध वसुली करने वाले नारकोटिक्स ब्यूरो के दलाल अकरम हुसैन को गिरफतार किया गया। नारकोटिक्स ब्यूरो कार्यालय भवानीमंडी पर पदस्थापित तत्कालिन इंसपेक्टर हितेश रोहिला ए.सी.बी. की ट्रेप कार्यवाही के दोरान से फरार चल रहा है जिसकी तलाश जारी है।
आरोपी अकरम हुसैन के खिलाफ पूर्व में दो प्रकरण बूंदी कोतवाली में धारा 384 व 386 दर्ज है।जो पेंडिंग चल रहे हैं ।
गिरफ्तार आरोपीः- 01 अकरम हुसैन पुत्र श्री मोहम्मद हकीम जाति मुसलमान उम्र 36 साल निवासी केथुन पुलिस थाना केथुन जिला कोटा ग्रामीण
फरार आरोपी- 01 हितेश रोहिला इंसपेक्टर नारकोटिक्स ब्युरो कार्यालय भवानीमंडी।


