रतलाममध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश रतलाम 26 दिसंबर 2025 शुक्रवार

एस आई आर से संबंधित भ्रामक खबर

दैनिक समाचार पत्र में 24 दिसंबर को “एस आई आर के बाद जिले में दो लाख मतदाता घटे, शहर में 20 हजार कम हुए” शीर्षक से भ्रामक समाचार प्रकाशित हुआ है। उक्त समाचार के संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव द्वारा वास्तविक तथ्यात्मक जानकारी दी गई है ।

वास्तविक जानकारी अनुसार- 23 दिसंबर मंगलवार को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया, प्रारूप प्रकाशन के पूर्व 27 अक्टूबर की मतदाता सूची अनुसार रतलाम जिले की पांचों विधानसभा में क्रमशः 219-रतलाम ग्रामीण में (217634) 220-रतलाम शहर में (221137) 221-सैलाना में (219409) 222-जावरा में (239412) एवं 223-आलोट में (226443) इस प्रकार जिले में कुल 11,24,035 मतदाता दर्ज थे। उक्त दर्ज मतदाताओ में से विधानसभावार क्रमशः 219-रतलाम ग्रामीण में (2116810) 220-रतलाम शहर में (200634) 221-सैलाना में (210830) 222-जावरा में (231921) एवं 223-आलोट में (219760) मतदाताओं का मेंपिग किया जाकर डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण किया गया है इस प्रकार जिले में कुल 11,24,035 में से 1074825 मतदाताओं के गणना पत्रक फार्म भरे जाकर प्रारूप प्रकाशन सूची में नाम दर्ज है अतः मात्र 49210 के अंतर की स्थिती है। इन मतदाताओं से 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक दावे आपत्ति प्राप्त किये जाकर 14 फरवरी 2026 तक निराकरण किया जाकर पात्र पाए गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किये जाकर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 21 फरवरी 2026 को किया जायेगा।

================

शासकीय आईटीआई रतलाम में युवा संगम मेला आयोजित 102 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से हुआ चयन 241 हितग्राहियों को 304.56 लाख के स्वीकृति पत्र विति‍रत किये गये

Gतकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्रालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय एवं रोजगार संचालनालय, भोपाल द्वारा जारी आदेशानुसार जिला प्रशासन, कौशल विकास और रोजगार विभाग एवं जिला रोजगार कार्यालय, मध्य प्रदेश डे ग्रामीण आजीविका मिशन रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में आज 25 दिसंबर को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, सज्जन मिल के सामने, सैलाना रोड, रतलाम में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के नेतृत्व एवं मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के मार्गदर्शन में युवा संगम अंतर्गत संयुक्त रूप से रोजगार मेला, स्वरोजगार मेला, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं मुख्यमंत्री सीखों कमाओं योजनांतर्गत मेलें का अयोजन किया गया

जिसमे भाग लेने वाली कुल 12 कंपनियों द्वारा निर्धारित मापदंड एवं इंटरव्‍यू के उपरांत कुल 102 प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को संस्‍था के पार्षद श्री पप्पू पुरोहित , प्राचार्य आईटीआई एवं प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी श्री यू.पी.अहिरवार , एलडीएम श्री मोहनलाल मीणा, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र श्री विजेंद्र आचार्य , आजीविका मिशन जिला पंचायत रतलाम श्री वैभव चतुर्वेदी के द्वारा ऑफर लेटर/ऋण वितरण स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई |

चयन करने वाली कंपनियों में से रतलाम स्थित प्रतिष्‍ठान जी. आर. इण्ड. द्वारा-04 , श्रीराम लाईफ इंश्‍योरेंस द्वारा-04, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा-03, टाइगर सिक्योरिटी -06, रिलाइंस निप्पोन इंश्‍योरेंस-06, लायन सील्ड सिक्योरिटी सर्विस -09, गादीया वायर-04 रतलाम तथा रतलाम से बाहर स्थित प्रतिष्ठान में से जस्‍ट डॉयल, इन्‍दौर-02 , स्काई इंटरप्राइजेज इंदौर-14, एसआईएस सिक्योरिटी नीमच-18, राव्या वर्क फ़ोर्स लिमिटेड लखनऊ-16, क्‍वीस कॉर्प(टाटो मोटर्स), सानंद द्वारा-16, प्रतिभागियों का प्राथमिक रूप से चयन किया गया, कैंपस में सम्मिलित होने के लिए कुल-110 प्रतिभागियों ने पंजीयन किया। पीएम स्‍वनिधि योजनाओं के कुल 55.27 लाख की राशि के लोन स्वीकृति के 206 स्वीकृति पत्र, पीएमएफएमई के कुल 28 लाख की राशि के सेंक्‍शन लोन के 05 स्वीकृति पत्र, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के कुल 204 लाख की राशि के सेंक्‍शन लोन के 27 एवं जिला पंचायत द्वारा स्व सहायता समूह के अंतर्गत 03 एसएचजी को 17.29 लाख, कुल 241 हितग्राहियों को 304.56 लाख के स्वीकृति पत्र विति‍रत किये गये तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिला रतलाम की प्रबंधक श्रीमती आयुषी बैरागी एवं सहायक प्रबंधक श्री विजेंद्र आचार्य द्वारा जिले में संचालित लोन से संबंधित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा अधिकृत काउंसलर द्वारा मेले में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों की काउंसलिंग की गई l

============

सफलता की कहानी पीएम स्वनिधि योजना से मिला सहारा, व्यवसाय को मिली गति

पीएम स्वनिधि योजना से अपने व्यवसाय को नए आयाम पर पहुंचने वाले अक्षय प्रजापत पिता रामचन्द्र प्रजापत निवासी कुम्हारीपुरा जावरा ने बताया कि मेरे परिवार मे माता-पिता एवं तीन भाई है, मैं कई सालो से पॉपकोर्न का ठेला लगाता था। पॉपकोर्न के ठेले से ही मेरे परिवार का भरण पोषण होता था। कोरोना महामारी के दौरान मेरा व्यवसाय बंद हो गया और पूरी तरह से सभी आय के साधन बन्द हो गए थे। परिवार का भरण पोषण करना कठिन हो गया था।

ऐसे समय मे प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर योजना के बारे में नगर पालिका से जानकारी प्राप्त हुई। मैंने नगर पालिका मे जाकर सम्पर्क किया एंव संगठित कामगार पोटर्ल पर अपना पंजीयन करवाया एवं पीएम स्वनिधी योजना मे आवेदन किया। नगर पालिका द्वारा पीएम स्वनिधी योजना अन्तर्गत मेरा ऋण प्रकरण बैंक ऑफ बडौदा को प्रेषित किया गया। समस्त कागजी कार्यवाही पुर्ण करने के पश्चात बैंक द्वारा शीघ्र ही 10 हजार का लोन प्रदान किया गया। जिससे मेरे रोजगार को पुनः गति प्राप्त हुई मैने पुनः अपना व्यवसाय प्रारम्भ किया। समय-समय पर अपने ऋण का मासिक किश्तो मे भुगतान करता गया। जिसके पश्चात मुझे द्वितीय ऋण राशि 20 हजार प्राप्त हो गई, उसके पश्चात मुझे तीसरी बार 50 हजार ऋण प्राप्त हो गया है। अब मैं और मेरे भाई मेलों में भी गाड़ी लगाते है इसी के साथ हमने गणेश जी एंव माताजी की मुर्ती निर्माण का कार्य भी शुरू किया है।

वर्तमान में मेरा परिवार बहुत खुश है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है । मुश्किल दौर मे हमे आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।

=============

रतलाम शहर में धारा 163 लागू बिना अनुमति रैली, जुलूस और प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध

शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुगम बनाने के लिए एसडीएम रतलाम शहर सुश्री आर्ची हरित ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 23 फरवरी 2026 से आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा।

जारी आदेश अनुसार जिला न्यायालय, कलेक्टोरेट, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और अन्य सरकारी कार्यालयों के आसपास भीड जमा करने या धरना देने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ध्वनि विस्तार यंत्रों का उपयोग निषिद्ध होगा। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक या सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रैली, जुलूस या धरना प्रदर्शन करने से 24 घंटे पूर्व वैधानिक अनुमति लेना अनिवार्य होगा। धरना, आंदोलन इत्यादि हेतु टेंट पंडाल आदि का निर्माण सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त किए बगैर नहीं किया जाएगा।

यातायात में बाधा: सार्वजनिक सड़क, मार्ग, रोड, हाईवे पर भीड़ एकत्रित कर यातायात बाधित करना प्रतिबंधित है। बिना अनुमति के डीजे और लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। शहर की सीमा में किसी भी प्रकार के आग्नेय शस्त्र (पिस्तौल, बंदूक) या घातक हथियार (बल्लम, खंजर, तलवार) लेकर चलना प्रतिबंधित है। यह नियम सुरक्षा बलों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों पर लागू नहीं होगा।

आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

============

जिले में चाइनीज मांझे एवं नायलॉन डोर पर लगा प्रतिबंध

मकर संक्रांति के आगामी पर्व को देखते हुए जिले में लोक प्रशांति कायम रखने, कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने, किसी अप्रिय स्थिति तथा जन धन की हानि की रोकथाम के लिए अपर जिला दण्डाधिकारी डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पूरे जिले में चायना डोर (मांझा) और नायलॉन डोर के क्रय-विक्रय, उपयोग और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।

आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के प्रावधानों के तहत अभियोजन की कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश आगामी 2 माह तक प्रभावशील रहेगा।

==============

खुशियों की दास्तां युगल मकवाना को मिला मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ पाने वाले युगल मकवाना निवासी रतलाम ने बताया कि आईटीआई युवा संगम मेले में उन्हें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के बारे में जानकारी मिली तथा इस योजना के अंतर्गत उन्होंने आवेदन किया इसके पश्चात उन्हें 5 लाख का ऋण एसबीआई बैंक के द्वारा प्रदान किया जिससे उन्होंने सनासन ऑर्गेनिक एंड वैलनेस स्टोर रतलाम शहर मे खोला। मध्य प्रदेश शासन संचालित योजना से जो सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ है उसके लिए मध्य प्रदेश सरकार व डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ।

=============

खुशियों की दास्तां आईटीआई युवा संगम मेले से मिला रोजगार , तुषार त्रिवेदी का एरिया असिस्टेंट मैनेजर हुआ चयन

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ पाने वाले तुषार त्रिवेदी निवासी रतलाम ने बताया कि आईटीआई युवा संगम मेले में उन्हे श्री राम लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा एरिया असिस्टेंट मैनेजर के पद पर सिलेक्ट किया गया है तथा मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित योजना से जो सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ है उसके लिए तुषार त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

==============

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}