मल्हारगढ़मंदसौर जिला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को लेकर एसडीए से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

 

मल्हारगढ़ । नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा लगाने को लेकर गुरुवार दोपहर 2 बजे कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल अनुविभागीय अधिकारी श्री रविन्द्र परमार से मिला व एक सप्ताह में प्रतिमा लगाने की मांग कर नगर कांग्रेस के लेटरहेड पर लिखित में भी दिया।जिसमे बताया गया कि तहसील एवं विधानसभा मुख्यालय होने के बावजूद यहां गांधी जी की प्रतिमा नही होना दुर्भाग्यपूर्ण है।प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने हेतु सम्बंधित विभागों की एनओसी एव सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के बावजूद वर्तमान परिषद के 13 पार्षदगणों की सहमति,कई ज्ञापन,आंदोलनों के बाद भी आज तक प्रतिमा नही लगाई गई है। एक सप्ताह में प्रतिमा नही लगाई गई तो कांग्रेसजन ठोस निर्णय लेने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जवाबदेही प्रशासन एवं नगर परिध्द की होगी।

नगर में गांधी चौक तो है पर गांधी जी की प्रतिमा नही

बड़ी हास्यास्पद बात यह है कि नगर के बीचों बिच गांधी चौक तो है परंतु राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा नही है।वैसे नगर में कई महापुरुषों की प्रतिमाएं बगैर अनुमति के भी लगी हुई है हमे उनका भी कोई विरोध नही है किंतु अब गांधी जी प्रतिमा नही लगाना बर्दास्त नही होगा।

इस मौके पर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष द्वय अजहर हयात मेव,लियाकत मेव,सचिव अरविंद सोनी,मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा,कांग्रेस नेता रामचन्द्र करुण, विजेश मालेचा,जनपद सदस्य श्यामलाल मालवीय चावली,पार्षद द्वय दिलीप तिवारी,यूसुफ भाई,नेमीचंद डाका,नगर कांग्रेस अध्यक्ष कोहिनूर मेव,रामप्रसाद फरक्या,दिलीप यादव,कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल भारती आदि मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}