मंदसौरमध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा के मंदसौर आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया

=======================

मंदसौर। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा के मंदसौर आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंदसौर द्वारा संगठनात्मक बैठक एवं समाज प्रमुख सम्मान का आयोजन किया गया ।यह आयोजन संजय गांधी उद्यान परिसर में रखा गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसी लाल गुर्जर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मंदसौर नानालाल अटोलिया विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता भाजपा यशपाल सिंह सिसोदिया विधायक देवी लाल धाकड़ सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर भाजपा जिला महामंत्री विजय अटवाल भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत नगर पालिका अध्यक्ष रामादेवी गुर्जर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार भाजपा ओबीसी मोर्चा मंदसौर जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह चौहान नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता चावला भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश यादव रामेश्वर धनगर मंचासीन हुए।

इस अवसर पर नारायण सिंह कुशवाह ने अपने उद्बोधन में ओबीसी वर्ग के मंदसौर जिले के संगठन को आगामी समय में 2023 एवं 24 के चुनाव को लेकर मजबूती से तैयारी करने के लिए मोर्चे की भूमिका को लेकर आपने कहा की ओबीसी वर्ग ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हम सबको शासन के द्वारा ओबीसी वर्ग के हित में किए गए कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना होगा और संगठन के हर पोलिंग तक गठन के कार्य को पूर्ण कर संगठन को और मजबूती प्रदान करनी होगी। मंदसौर जिले का संगठन पूरे प्रदेश में सबसे अग्रणी हैं। इसी प्रकार आप सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करते रहे अन्य अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में ओबीसी वर्ग को सरकार के द्वारा हितग्राही योजना से जिस प्रकार से सहयोग किया जा रहा है और जिस प्रकार से ओबीसी वर्ग भाजपा से जुड़ा है उसकी सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}