मंदसौर जिलासीतामऊ

आर्यावर्त षट्दर्शन साधु मंडल का मध्य प्रदेश में 10 सितंबर से सदस्यता अभियान सप्ताह होगा प्रारंभ

 

 

सीतामऊ। आर्यावर्त षट्दर्शन साधु मंडल भारत द्वारा 10 सितंबर से 18 सितंबर 2024 तक मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम एवं सागर संभाग में सदस्यता अभियान सप्ताह प्रारंभ होगा।

आर्य वृत षटदर्शन साधु मंडल भारत के प्रदेश अध्यक्ष एवं केसरिया हिंदू वाहिनी सनातन कल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष महंत जितेंद्र दास जी महाराज ने बताया कि आर्यावर्त षटदर्शन साधु मंडल के प्रति नैतिक सो विश्वास एवं सनातनी उद्देश्यों के लिए समापन की भावना रखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मोहन दास जी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महामंडलेश्वर राम भूषण दास जी के मार्गदर्शन में 10 सितंबर से नर्मदा पुरम एवं सागर संभाग में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जा रहा है इस अवसर पर आर्यावर्त कर दर्शन साधु मंडल मध्य प्रदेश के सभी महंतों से अनुरोध है कि आप सभी सदस्यता अभियान में सहभागिता करें। सदस्यता अभियान के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महंत जितेंद्र दास जी के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री महंत गंगेश्वर दास प्रेमदास जी त्यागी एवं कार्यालय मंत्री देवगिरी महाराज उपस्थित रहकर संत समाज एवं सनातनी धर्म भक्तजनों से संपर्क करते हुए सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूर्णता की ओर प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}