नीमचमध्यप्रदेश
सीआरपीएफ सी.टी.सी. ने चलाया हर घर तिरंगा अभियान, निकाली रैली

नीमच। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सी.टी.सी., केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नीमच कैम्प परिसर में दिनांक 09/08/2024 से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कैंप परिसर के सभी सरकारी आवासों और कार्यालयों में तिरंगा झंडा लगाया गया, उसी क्रम में 13 अगस्त 2024 को संस्थान में साइकिल रैली निकाली गई, जिसमें श्री वेद प्रकाश, कमांडेंट / मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी, सी०टी०सी०, श्री आशीष भटनागर, उप कमा०, श्री सुरेश, उप कमा०, श्री राम अवतार मीणा, सहा० कमा०, श्री मनोज कुमार, सहा० कमा०, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जिसका मुख्य मकसद आम जनों में हमारे राष्ट्रीय गौरव राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, त्याग और समर्पण की भावना को जगाना है। कमान्डेंट महोदय ने साईकिल रैली के उपलक्ष्य में अपने संबोधन में कहा कि यह प्रत्येक भारतीय को एक नई शुरुआत की याद दिलाता है।
इस दिन 200 वर्षों तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से छूट कर हमें आजादी मिली थी और एक नये युग की शुरुआत हुई थी। इस दिन के लिए असंख्य देश प्रेमियों ने घोर अत्याचार सहे और अपने प्राणों की आहुति दी तब जाकर ये दिन देखने को मिला। स्वतंत्रता ही वह साधन है जिसके द्वारा नए विचार रचनात्मक कला, विकास तथा जीवन की गुणवत्ता के सर्वोत्तम रास्तों का विकास होता है। विविधता वाले देश में राष्ट्रीय पर्वों व राष्ट्रीय मूल्यों का पालन अधिक महत्व रखता है। आज हम लोग जिस संगठन में काम कर रहें है वह संगठन आजादी के पूर्व खड़ी हुई और आज भी अपने बनाये उत्कृष्ट उसूलों पर चल रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों में चाहे साम्प्रदायिक दंगों, चुनाव, आतंकवाद, नक्सलवाद तथा देश में कही भी राष्ट्रीय आपदा आए वहाँ सबसे पहले पहुँच कर आम लोगों को मुश्किल हालातों से बाहर निकालता है तथा बल के इतने लंबे इतिहास में इस बात को साबित किया है। जिसके कारण बड़े गर्व से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का नाम लिया जाता है और कार्य प्रणाली को सराहा जाता है, जिसे हमे आगे लेकर जाना है। हमारे लिए राष्ट्र प्रेम सर्वोपरि है।