मंदसौरमध्यप्रदेश

यंग मीडिया क्लब के चुनाव में अध्यक्ष श्री जैन, उपाध्यक्ष श्री चौहान, सचिव श्री मोर्य, संयुक्त सचिव श्री कारपेंटर तथा श्री ग्वाला कोषाध्यक्ष चुनें गए 

=============================

मंदसौर। यंग मीडिया क्लब (युवा प्रेस क्लब) के चुनाव खुशनुमा माहौल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर चुनाव हुए। इसमें पुन: अध्यक्ष पद पर महावीर जैन निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर विपिन (गोलु) चौहान, सचिव देवेन्द्र मोर्य, संयुक्त सचिव प्रदीप कारपेंटर निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर किशोर ग्वाला निर्विरोध चुने गए। आयोजन नगर पालिका सभाग्रह में हुआ। निर्वाचन अधिकारी अभिभाषक अजय सिखवाल व सहायक निर्वाचन अधिकारी नितेश गुप्ता, विपिन तिवारी ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाए। सुबह 12 बजे से मतदान शुरू हुआ। दोपहर 2.30 बजे तक युवा प्रेस क्लब के 93 प्रतिशत सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसके बाद मतों की गणना की गई। निर्वाचन अधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार कोमलसिंह तोमर, आकाश चौहान द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

चुनाव को लेकर नपा सभागार में सुबह से ही चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों से लेकर सदस्यो में अपार उत्साह था। इस मौके पर पुष्पराजसिंह राणा, आलोक शर्मा, औंकारसिंह सहित अन्य पत्रकार साथी भी पत्रकारों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे। चुनाव के बाद सभी का कोषाध्यक्ष सचिन जैँन ने आभार माना।

इस अवसर पर विकास तिवारी, प्रशांत यादव, कमलेश शर्मा, भारत सिंह तोमर, राजेश पाठक, चरण राजपाल, राजपालसिंह परिहार, शाहीद चौधरी, दीपक शर्मा, ललित पटेल, सचिन जैन, चित्रेश सोनी, प्रमोद जैन, दिग्विजय पंवार, संदीप कुमावत, शाहिद पठान, जगदीश वसुनिया, गौरव त्रिपाठी, ललित भाटी, जितेश जैन, कमलेश गढ़िया, सलमान कुरेशी, नरेंद्र ब्रिजवानी, रमेश चौहान, संदीप शर्मा, अरविंद जोशी, पवन उपाध्याय, गौरव जोशी, ओम बारोदिया, घनश्याम बैरागी, नीलेश भारद्वाज, अभिषेक विद्यार्थी, निलेश त्रिवेदी, जितेश फरक्या,राव प्रीतेश, अर्पित डोसी, शुभम चौहान, शंभु मेक, रवि पोरवाल, जाहिद खान, ललिशंकर धाकड़, चेतन्य सिह राजपुत, प्रकाश शर्मा, बलवंत भट्ट, सतीश दरिंग, राजेंद्र सोनी, नवीन मोदी, विजेंद्र फाफरिया, अभिषेक अरोरा, घनश्याम पाटीदार, संजय सोनी, संजय भाटी, सुरेश भाटी, मंगलेश सूर्यवंशी, सईम पठान, हरीश सांखला, हिम्मत सिंह चौहान, दिलराज शर्मा, अजय शर्मा, राजकुमार धनगर, तन्मय रूंगरेचा, शैलेंद्र सोनी, हेमंत धनोतिया, विकास सुराणा, विकास जैन, पंकज पामेचा, संयम पामेचा, आशीष भारद्वाज, कमलेश मोदी सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}