ज्योतिष दर्शनमंदसौरमध्यप्रदेश

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज  08 जनवरी 2023 रविवार का राशिफल 

============0000=============

क्या कहते आपके सितारे देखिए आज  08 जनवरी 2023 रविवार का राशिफल 

 

-ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी

जय दुर्गा ज्योतिष सेवा संस्थान 

एवं अनुष्ठान केंद्र मंदसौर 

7024667840,8085381720 

===================

मेष:- घर के किसी भारी काम का बोझ आज आपके ऊपर आ सकता है, फिर भी मानसिक रूप से आज प्रसन्नता के भाव रहेंगे।अपना समय व्यर्थ के कार्यों में बर्बाद ना करें।

=============

वृषभ :- आज आपके जीवन में कोई विशेष व्यक्ति आ सकता है, पैसों के मामले में दिन बहुत अच्छा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन पूर्व समय के तुलनात्मक अच्छा रहेगा।

===============

मिथुन:- आज निश्चय ही स्वास्थ्य मे परिवार होगा,  शारीरिक थकावट की शिकायत रहेगी, छुट्टी का दिन होने के बाद भी कार्य के प्रति लगाव बना रहेगा, कुछ समय आराम के लिए भी निकालें।

===============

कर्क :- आज आपका दिन पहले से काफ़ी अच्छा रहेगा। किसी घनिष्ठ मित्र के आगमन से घर परिवार में खुशी का माहौल हो सकता है, मानसिक शांति बनी रहेगी, शिवाराधना पर ध्यान देवे।

==============

सिंह :- आज स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज देव दर्शन से आपकी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।सायंकाल मित्रों या सहयोगियों के साथ आनंद दायक चर्चा में दिन का अंत होगा।

==============

कन्या:- इस राशि वाले जातक परिवार के साथ हंसी-खुशी पूरा दिन व्यतीत करेंगे, मानसिक रूप से प्रसन्नता के भाव रहेंगे, खर्च की अधिकता होगी, विशेष भृमण संभव है।

================

तुला:- आज का दिन बेहतर रहेगा।आय-व्यय समान रहेगी,क्रोध पर नियंत्रण रखे एवं स्वकार्य पर ध्यान देवे। वरिष्ठ जन के साथ समय बिताने पर मानसिक शांति मिलेगी।

================

वृश्चिक:- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी । छात्रों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।मौसमी बीमारियों से बचने के उपाय करे।

=============

धनुः– धन खर्च की अधिकता रहेगी, मित्रो का सहयोग मिलेगा,पारिवारिक क्लेश से बचने के लिए आज आप छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करें।  अपने इष्ट पर विश्वास रखें।

===============

मकर:- आज माता-पिता के साथ किसी विशेष कार्य की चर्चा हो सकती है,घर मे खुशियों का माहौल बनेगा,वैवाहिक संबंधों को मजबूती मिलेगी, खर्च बढ़ेंगे।

================

कुंभ :- इस राशि वाले जातक आज घर परिवार में अपना समय ज्यादा बिताएंगे। संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती हैं। धर्म-कर्म में अपना समय व्यतीत करें।

=============

मीन:- आज गृहस्थी के कार्यों में उलझें रहेंगे इसीलिए स्वकार्यों के लिए समय आभाव रहेगा। इसलिए स्वहित के कार्य छूट सकते है आज का काम कल पर न छोड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}