आध्यात्मनीमचमध्यप्रदेश

जीवन में व्यक्ति को माता–पिता और दिन दुखियों की सेवा हमेशा करनी चाहिए, तभी आपके दुःख में ईश्वर आते है– विनोद भैया राठौर

ब्रज नंदिनी महिला मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा का हुआ विश्राम
–कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु
–राधा–कृष्ण का स्वांग रहा आकर्षण का केंद्र,मतदान करने की दिलाईं शपथ
नीमच । जीवन में व्यक्ति को माता–पिता और दिन दुखियों की हमेशा खुले मन से सेवा करनी चाहिए, गौ माता की सेवा भी प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। साथ ही ठाकुर जी की भी भक्ति करनी चाहिए,ऐसा करने वाले व्यक्तियों से भगवान हमेशा प्रसन्न रहते हैं। छल, कपट, ईश्या से दूर रहने वाले और सच्चाई के मार्ग पर चलने वाले लोगों के हमेशा भगवान साथ होता हैं। और ठीक उसी तरह से भगवान उन व्यक्तियों की पीढ़ा और दुःख में आ खड़ा होता हैं,जिस प्रकार नानी बाई का मायरा भरने भगवान श्री सांवरिया सेठ स्वयं आए थे। ईश्वर कभी भक्त से कुछ नहीं चाहता हैं,भगवान भक्त के भाव देखते हैं। इसलिए हमें हमेशा मेहनत,परिश्रम के साथ ही सेवा के कार्य भी करने चाहिए। यह बात प्रसिद्ध कथावाचक विनोद भैया राठौर शहर के महाराणा बंगला,कोर्ट के पीछे ब्रज नंदिनी महिला मंडल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा के तीसरे दिवस शुक्रवार रात कथा को प्रवाहित करते हुए बोल रहें थे। तीन दिवसीय कथा के तीसरे दिवस कथा आरंभ होने के पूर्व अग्रवाल जागृति महिला क्लब द्वारा बैंड–बाजे व ढ़ोल–ढमाके के साथ नानी बाई का मायरा खाटूश्याम मंदिर से महाराणा बंगला लाया गया, जिसमें भगवान श्री सांवरिया सेठ खुली जीप में सवार होकर नानी बाई का मायरा लेकर पहुंचे। जहां ब्रज नंदिनी महिला मंडल के सदस्यों ने श्री सांवरिया सेठ की प्रतिमा को सर पर उठा कर विधिवत रूप से कथा पंडाल में विराजित किया। जहां नानी बाई ने ठाकुर जी से करुण पुकार करी,जिसके बाद सांवरिया सेठ स्वयं 56 करोड़ का मायरा लेकर ग्राम नगर अंजार आए। जहां उन्होंने विधिवत रूप से सभी रस्मों को पूरा करके नानी बाई का मायरा भरा।कथा के अंतिम दिवस नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा,भाजपा नेता संतोष चौपड़ा, समाजसेवी सुनील शर्मा,विवेक मित्तल, जंबूकुमार जैन,शैलेंद्र जोशी इत्यादि कई गणमान्यजन भी पहुंचे। जिन्होंने व्यास पीठ पर विराजित कथावाचक विनोद भैया राठौर का सम्मान किया,तथा कथा को श्रवण किया। कथा के अंतिम दिवस ब्रज नंदिनी महिला मंडल की संरक्षक संगीता शर्मा द्वारा सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को शत–प्रतिशत मतदान करने की भी शपथ दिलवाई गई। कथा के अंतिम दिवस ब्रज नंदिनी महिला मंडल की सदस्याओं ने राधा–कृष्ण का स्वांग भी किया था,जो बड़े ही आकर्षण का केंद्र था। रात्रि में महाआरती के साथ भक्तों को प्रसादी का वितरण कर कथा का विश्राम हुआ। इस दौरान ब्रज नंदिनी महिला मंडल की संरक्षक संगीता शर्मा,अध्यक्ष अर्चना शर्मा,सचिव पायल अग्रवाल,उपाध्यक्ष मीनाक्षी पाटीदार,कोषाध्यक्ष मंजू शर्मा, सह सचिव रुक्मण पुरोहित,मीडिया प्रभारी दीपा यार्दे,संयोजिका अनुराधा शर्मा,संयोजिका संगीता शर्मा,संयोजिका सुनीता सैनी, सह संयोजिका प्रियंका सैनी, सह संयोजिका निकिता शर्मा सहित महाराणा बंगला व शहर के अन्य कई क्षेत्रों से 500 से भी अधिक श्रद्धालुओं ने शामिल होकर कथा का श्रवण लाभ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}