
/////////////////
भीलवाड़ा से कांग्रेस के लिए बड़ी दुखद खबर सामने आई है । कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने आत्महत्या कर ली है। विवेक धाकड़ ने सुभाष नगर स्थित मकान पर आत्महत्या की है।
विवेक धाकड़ की सुसाइड की खबर से सनसनी मच गई. जिसने भी सुना वह हैरान रह गया. खबर पाकर विधायक गोपाल खंडेलवाल अस्पताल पहुंचे. उनका कहना है कि अभी तक विवेक धाकड़े के सुसाइड करने के कारणों का कोई स्पष्ट पता नहीं चल पाया है
सूत्रों के अनुसार आत्महत्या का कारण पारिवारिक क्लेश बताया जा रहा है, जिसके चलते विवेक धाकड़ ने हाथ की नस काट ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।पूर्व विधायक ने सुसाइड क्यों की पुलिस इसकी जांच कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और उनका शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
2017 के उपचुनाव में बने थे विधायक
विवेक धाकड़ कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे. वह साल 2017 में मांडलगढ़ में हुए उपचुनाव में प्रत्याशी बनाए गए थे और चुनाव जीते थे. 2023 में कांग्रेस ने इन्हें फिर से प्रत्याशी बनाया लेकिन इस बार वह चुनाव हार गए. विवेक धाकड़ ने बुधवार 3 अप्रेल 2024 को लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.सीपी जोशी की नामांकन में शिरकत की थी. इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के साथ मंच पर भी उपस्थित रहे थे. ऐसे में उनके द्वारा आत्महत्या करना लोगों के बची चर्चा का विषय बन गया है.



