मंदसौर जिलाराजनीतिसीतामऊ

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह के साथ ही सक्रिय नेता श्री राजोरिया एवं श्री पंवार को स्वागत कर दी जन्मदिन की बधाईयां

********”””*””””””****”**********”””””””””””

विधानसभा लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हुए एक जुट, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिखाई सक्रियता 

सीतामऊ। ब्लॉक युवक कांग्रेस कमेटी सीतामऊ के तत्वाधान में नगर के राधा बावड़ी मंदिर परिसर में सक्रिय युवक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान एवं सक्रिय युवा नेता श्री विनय राजोरिया एवं कांग्रेस जिला महामंत्री श्री गोविन्द सिंह पंवार का स्वागत अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस के सक्रिय 49 युवा नेताओं को युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की सहमति से विधानसभा अध्यक्ष राहुल जैन के मार्गदर्शन में ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष मिथुन शर्मा द्वारा ब्लॉक युवक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए श्री राहुल रांका शाहिद शेख प्रतीक गिरोठिया तूफान सिंह पारसी सत्तू चौहान राहुल वेद यशपाल सिंह दिलीप सिंह पंकज सोलंकी पर्वत सिंह गोविंद सिंह चौहान सभी 11 को ब्लॉक उपाध्यक्ष तथा 38 युवा कार्यकर्ताओं को महासचिव पद प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में सभी सकरी कांग्रेसी युवा कार्यकर्ताओं का वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं द्वारा फूल माला पहनाकर एवं नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ नेता श्री पंवार एवं युवा नेता राजोरिया का किया भव्य स्वागत अभिनंदन –

इस अवसर पर क्षेत्र में लगातार सक्रिय रूप से कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कार्य कर रहे युवा कांग्रेस नेता एवं महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री विनय राजोरिया एवं जिला कांग्रेस महामंत्री श्री गोविंद सिंह पवार को जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाते हुए गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया । सम्मान समारोह को विधानसभा कांग्रेस नेता राकेश पाटीदार जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कर्मवीर सिंह भाटी युवा नेता विनय राजोरिया वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह पवार रामेश्वर जामलिया सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने संबोधित किया ।

आयोजन में महेंद्र सिंह गुर्जर राजेश रघुवंशी मंदसौर परशुराम सिसोदिया मनजीत सिंह मनी जिला सेवादल अध्यक्ष देवड़ा जी प्रदेश सचिव सुरेंद्र कुमावत, जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी, अजीत जैन दलोदा, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष प्रतिपाल सिंह राणा,सेवादल पूर्व जिलाध्यक्ष राजनारायण लाड़ जिला पंचायत सदस्य व कयामपुर ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश फौजी, सीतामऊ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पाटीदार , कृपाल सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुवासरा, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्यामसिंह लखवा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालू सिंह तरनोद, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगदीश कोठारी, पंकज बैरागी सुवासरा बहादुर सिंह बाजखेड़ी, आईएन आर प्रदेश महामंत्री निर्मल फरक्या, रघुराज सिंह लोगिनी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि विवेक बैरागी अनीता बैरागी तुलसीराम राठौर नाहरगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष अंबालाल माली, समरथ गुर्जर नाहरगढ़, गजेंद्र सिंह दीपाखेड़ा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष हनुमंत सिंह मेरियाखेड़ी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संग्रामसिंह कुरावन, रमेश कोठारी बसई, कांग्रेस नेत्री साबुबाई पिछड़ा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष रमेशचंद मालवीया भागीरथ भंभोरिया पवन शर्मा मोहम्मद बबलू मंगल पोरवाल साताखेड़ी शामगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष पवन पांडे, एनएसयूआई शामगढ़ रितिक पटेल मनीष व्यास मकड़ावन सहित सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। समारोह के अंत में ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष मिथुन शर्मा एवं श्री विनोद राजोरिया गोविंद सिंह पवार ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}