मंदसौरमंदसौर जिला

विजयादशमी पर पुलिस लाइन मंदसौर में हुआ शस्त्र पूजन

जनप्रतिनिधि गणों और अधिकारियों ने किया नवनिर्मित जिम का लोकार्पण

मंदसौर।विजयादशमी एवं दशहरा के पावन पर्व के अवसर पर मंगलवार को पुलिस लाइन मंदसौर में पारंपरिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शस्त्रों का विधिवत पूजन करने के साथ ही हवन भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक श्री विपिन जैन, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी.एस. बघेल, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता द्वारा पुलिस लाइन में नवनिर्मित जिम का लोकार्पण भी किया गया। वहीं कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पुलिस वाहनों का भी विधि-विधान से पूजन किया गया।पुलिस बैंड द्वारा प्रस्तुति दी गई ।विजयादशमी के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पुलिस बल द्वारा राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्य और दायित्वों के निर्वहन का संकल्प भी दोहराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}