भक्ति/ आस्थादलौदामंदसौर जिला

नांदवेल में गरबा महोत्सव में श्री जी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल की अनूठी प्रस्तुति, महिषासुर वध और मां कालिका के तांडव ने मोहा मन

नांदवेल में गरबा महोत्सव में श्री जी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल की अनूठी प्रस्तुति, महिषासुर वध और मां कालिका के तांडव ने मोहा मन

खजुरीया सारंग। दलौदा तहसील क्षेत्र के ग्राम नांदवेल के रावला चौक एवं श्री राम जानकी मंदिर के सामने आयोजित गरबा महोत्सव में श्री जी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति दी विद्यार्थियों ने भजनों की धुन पर महिषासुर वध और मां कालिका के तांडव का मनमोहक मंचन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति से प्रभावित होकर अतिथियों एवं ग्रामीणों द्वारा बच्चों को ट्रॉफी वितरित कर सम्मानित किया गया सम्मान मिलने पर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा अतिथियों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की प्रस्तुति में नौ देवियों के स्वरूपों के दर्शन होने जैसी अनुभूति हुई विद्यार्थियों ने अपनी कला आत्मविश्वास और धार्मिक भावनाओं के माध्यम से नारी शक्ति का प्रभावशाली संदेश दिया नारी शक्ति आत्मसम्मान और आत्मरक्षा का संदेश कार्यक्रम के दौरान बेटियों को नारी शक्ति आत्मसम्मान और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया बच्चों को प्रेरित किया गया कि बेटियां आत्मविश्वासी और सशक्त बनें तथा किसी भी अन्याय के सामने चुप न रहें महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है इसके लिए समाज में जागरूकता संवेदनशीलता और न्याय की भावना को मजबूत करना आवश्यक है।

शिक्षा के साथ संस्कार और व्यक्तित्व विकास पर जोर श्री जी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल नान्दवेल के संचालक सुरेश कुमार बादरा के मार्गदर्शन में विद्यालय परिवार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार अनुशासन नैतिक मूल्यों और आत्मविश्वास की शिक्षा देने के लिए प्रयासरत है विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ जीवन में आगे बढ़ने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में प्रहलाद धाकड़ जितेंद्र कुमावत एवं दीपक धाकड़ अपनी सेवाएं दे रहे हैं वहीं सहायक शिक्षिकाओं के रूप में किरण मालवीय ज्योतिबाला कुमावत सरिता कुमावत पूनम देवड़ा टीना राठौड़ चेतना राठौड़ पूजा कुमावत एवं आरती खराड़ी विद्यार्थियों के शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तित्वों का मिल रहा मार्गदर्शन विद्यालय परिवार के साथ शिक्षा समाजसेवा साहित्य गौसेवा चिकित्सा एवं पत्रकारिता से जुड़े व्यक्तित्व भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान कर रहे हैं।

इनमें ग्राम पंचायत नान्दवेल के सरपंच प्रतिनिधि मांगीलाल कुमावत परशुराम सेना महामंत्री सौरभ जोशी नान्दवेल डॉ.रमेशचन्द्र राठौर नांदवेल गौ सेवक – पशु चिकित्सा सेवाएं एवं ब्यूरो द न्यूज टुडे-नई दुनिया नान्दवेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मावता विमल कुमावत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नान्दवेल मंगल बैरागी,कवि रवी सरल कुमावत भावगढ़ दिव्य गौरव के तहसील मीडिया प्रभारी भुपेंद्र भावगढ़ समिति रावले होकम मोहित सिंह सिसोदियामोहित बन्ना पिकेश खारोल पप्पू कुमावत बब्लू कुमावत सुबौध शोजी दिपक बैरागी प्रकाश खारोल,सदाशिव कुमावत,महेंद्रसिंह राठौर सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तित्व शामिल हैं।

इनके अनुभव और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी सेवा भावना साहित्यिक रुचि और नैतिक मूल्यों के विकास को प्रोत्साहन मिलता है आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यालयों की जिम्मेदारी केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता रचनात्मक सोच आत्मविश्वास अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना भी आवश्यक है ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ भारतीय संस्कृति परंपराओं और नारी शक्ति के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करते हैं श्री जी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल नान्दवेल के विद्यार्थियों की इस प्रस्तुति ने गरबा महोत्सव में धार्मिक आस्था सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक जागरूकता का सुंदर संगम प्रस्तुत किया ।

अतिथियों एवं ग्रामीणों द्वारा बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित करने से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ विद्यालय परिवार का सामूहिक प्रयास बच्चों को ज्ञानवान संस्कारी आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}