भक्ति/ आस्थागरोठमंदसौर जिला

खड़ावदा में पोरवाल नवयुवक गरबा एवं मित्र मंडल के गरबे की धूम, आकर्षक विद्युत सज्जा बनी मुख्य आकर्षण

खड़ावदा में पोरवाल नवयुवक गरबा एवं मित्र मंडल के गरबे की धूम, आकर्षक विद्युत सज्जा बनी मुख्य आकर्षण

खड़ावदा। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर पोरवाल पंचायत भवन खड़ावदा में पोरवाल नवयुवक गरबा मंडल समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव पूरे शबाब पर है। नवरात्रि के नौ दिनों तक चलने वाले इस गरबा महोत्सव में भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

समिति द्वारा इस वर्ष गरबा पंडाल को अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पंडाल में ताड़ के पेड़, चार पत्ती क्लोवर, क्यूब और गोल आकृतियों की आधुनिक एलईडी लाइटिंग, झालर और रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य सजावट की गई है, जो रात में देखते ही बनती है। मंच के पीछे माता जी के दरबार की सुंदर झांकी भी लगाई गई है।

रोजाना सायं माता जी की महाआरती के बाद गरबा-डांडिया का दौर शुरू होता है, जो देर रात तक चलता है। बीती रात बड़ी संख्या में युवतियों ने लाल रंग की पारंपरिक वेशभूषा में गरबा नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर गरबा करते हुए श्रद्धालु माता की भक्ति में लीन नजर आए।

समिति द्वारा स्वागत बैनर लगाकर सभी समाजजनों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है। गरबा स्थल पर अनुशासन, सुरक्षा और परंपरा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में पोरवाल नवयुवक गरबा मंडल समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। गरबा देखने के लिए नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}