भक्ति/ आस्थामंदसौर जिलासुवासरा

सुवासरा में भक्त मां कि भक्ति में डूबे, गरबा मंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार ने महिलाओं के साथ किया गरबा नृत्य

50 वर्षों से निरंतर नवरात्रि में सेवा दे रहा न्यू ज्योति गरबा मंडल, 51वें वर्ष में भी कायम है अपनी विशिष्ट पहचान

✍️पंकज बैरागी

सुवासरा। नगर में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि महोत्सव हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नगर के अस्पताल रोड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में संचालित न्यू ज्योति गरबा मंडल विगत 50 वर्षों से निरंतर नवरात्रि के दौरान अपनी सेवाएं देता आ रहा है। इस वर्ष मंडल अपने 51वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी सज्जनों के आशीर्वाद से मंडल ने नवरात्रि महोत्सव में अपनी एक अलग और ऐतिहासिक पहचान स्थापित की है।

नवरात्रि के पावन अवसर पर न्यू ज्योति गरबा मंडल की मातृशक्ति एवं सदस्यों के साथ सुवासरा क्षेत्र की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार ने शीतला माता मंदिर परिसर में गरबा नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गरबा नृत्य के माध्यम से मां दुर्गा की आराधना की। पूरे आयोजन में भक्ति, उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पोरवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा फरक्या, श्रीमती अर्चना रतनावत, श्रीमती अर्चना मुजावदिया, श्रीमती पल्लवी सोनी, समाजसेवी श्रीमती ममता सालवी, श्रीमती उषा सेठिया, श्रीमती साधना राठौर, श्रीमती वर्षा गुप्ता, श्रीमती राधा धनोतिया, श्रीमती नीलम धनोतिया, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती सिंधुबाला सोनी, श्रीमती सुमित्रा दानगढ़ सहित अनेक महिलाओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पाटीदार के साथ गरबा नृत्य में भाग लिया।

न्यू ज्योति गरबा मंडल की वर्षों पुरानी परंपरा और महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने नवरात्रि महोत्सव की धार्मिक एवं सांस्कृतिक छटा को और भी आकर्षक बना दिया।

उक्त आशय की जानकारी श्री कृष्णा राम रसोड़ा एवं विशाल भंडारे के सफल संचालक समाजसेवी पंकज बैरागी ने यह जानकारी एक्सप्रेस नोट के माध्यम से दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}