आज 18 अक्टूबर 2026 रविवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

⚜️🪔🪔🪔🪴🕉️🪴🪔🪔🪔⚜️
🙏श्री गणेशाय नमः 🙏
🙏 शुभ प्रभात 🙏
आज 18 अक्टूबर 2026 रविवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल
आज 18 अक्टूबर 2026 रविवार का पंञ्चांग
विक्रम संवत: 2083 (रौद्र संवत्सर)
शक संवत: 1948
मास : आश्विन मास
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: सप्तमी सुबह 08:28 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी तिथि प्रारंभ
वार: रविवार
ऋतु: शरद ऋतु
सूर्य: दक्षिणायन
नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र दोपहर 12:49 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र
योग: सुकर्म योग रात्रि 11:56 बजे तक, तत्पश्चात धृति योग
करण: वणिज करण सुबह 08:27 बजे तक, तत्पश्चात विष्टि (भद्रा) करण
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय : प्रातः 06:23 बजे
सूर्यास्त : सायं 05:49 बजे
चंद्रोदय : दोपहर 01:10 बजे
चंद्रास्त: रात्रि 11:27 बजे
आज ग्रहों का गोचर:
सूर्य देव: तुला राशि में (0° 40′ चित्रा नक्षत्र, मार्गी)
चंद्रमा: दिन में धनु राशि (पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र) में और शाम 7:33 बजे के बाद मकर राशि में प्रवेश
बुध: तुला राशि में (24° 40′ विशाखा नक्षत्र, मार्गी)
शुक्र: तुला राशि में (9° 58′ स्वाती नक्षत्र, वक्र स्थिति – Retrograde)
मंगल: कर्क राशि में (17° 11′ आश्लेषा नक्षत्र, मार्गी)
बृहस्पति (गुरु): कर्क राशि में (28° 13′ आश्लेषा नक्षत्र, मार्गी)
शनि: मीन राशि में (16° 00′ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, वक्र स्थिति – Retrograde)
राहु: कुंभ राशि में (3° 48′ धनिष्ठा नक्षत्र, हमेशा वक्र)
केतु: सिंह राशि में (3° 48′ मघा नक्षत्र, हमेशा वक्र
आज का शुभ मुहूर्त :
ब्रह्म मुहूर्त- 04:45 अपराह्न से 05:35 अपराह्न तक
प्रातः संध्या 05:10 बजे से 06:25 बजे तक
अभिजित मुहूर्त- 11:47 पूर्वाह्न से 12:33 अपराह्न तक
अमृत काल: प्रातः 07 बजकर 24 मिनट से प्रातः 09 बजकर 12 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त- 05:54 अपराह्न से 06:19 अपराह्न तक
सायं संध्या- 05:54 अपराह्न से 07:09 अपराह्न
आज का अशुभ समय:
राहुकाल : शाम 04 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजकर 00 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल : दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से शाम 05 बजकर 00 मिनट तक रहेगा।
यमगंड : दोपहर 12 बजकर 00 मिनट से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
दिन का चौघड़िया
• उद्वेग (अशुभ): सुबह 06:23 से 07:49 बजे तक
• चर (सामान्य): सुबह 07:49 से 09:15 बजे तक
• लाभ (उत्तम): सुबह 09:15 से 10:40 बजे तक
• अमृत (सर्वोत्तम): सुबह 10:40 से दोपहर 12:06 बजे तक
• काल (अशुभ): दोपहर 12:06 से 01:31 बजे तक
• शुभ (उत्तम): दोपहर 01:31 से 02:57 बजे तक
• रोग (अशुभ): दोपहर 02:57 से 04:23 बजे तक
• उद्वेग (अशुभ): शाम 04:23 से 05:48 बजे तक
रात का चौघड़िया
• शुभ: शाम 05:52 से 07:25 बजे तक
• अमृत: शाम 07:25 से रात 08:58 बजे तक
• चर (सामान्य): रात 08:58 से 10:32 बजे तक
• रोग (अशुभ): रात 10:32 से 12:05 बजे तक
• काल (अशुभ): रात 12:05 से 01:38 बजे तक
• लाभ (उत्तम): रात 01:38 से 03:12 बजे तक
• उद्वेग (अशुभ): रात 03:12 से 04:45 बजे तक
दिशाशूल: पश्चिम दिशा का दिशाशूल है। रविवार के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा करना वर्जित माना जाता है।
उपाय:यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना बेहद आवश्यक हो, तो घर से निकलने से पहले थोड़ा सा गुड़ खाकर पानी पिएं। घर से बाहर कदम रखने से पहले सूर्यदेव और मां दुर्गा (शारदीय नवरात्र के चलते) का स्मरण और प्रणाम करें।
व्रत त्यौहार
- शारदीय नवरात्रि (महाअष्टमी एवं मां महागौरी की पूजा): आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
- महाअष्टमी व्रत और कन्या पूजन: कई स्थानों पर आज महाअष्टमी का व्रत रखा जाता है और कन्या पूजन किया जाता
आज 18 अक्टूबर 2026 रविवार का राशिफल
मेष राशि-
आज सुबह का समय भाग्य की पिच बल्लेबाज के पक्ष में है। चंद्रदेव भाग्य भाव में हैं। किसी बुजुर्ग या गुरु की सलाह से अपने कार्यक्षेत्र पर सीधा चौका लगाने की कोशिश करें। दोपहर में साझेदारी के मामले में थोड़ी सावधानी के साथ चलें। पलटकर गुस्से में जवाब न दें। सूर्य, बुध और शुक्र सातवें भाव में हैं, जिसकी वजह से जीवनसाथी के साथ व्यवहार में नरमी रखें। शाम को चंद्रदेव करियर भाव में जाएंगे, जिससे छुट्टी के बावजूद काम की सोच हावी रह सकती है। बारहवें भाव में शनिदेव खर्च पर दबाव बढ़ा रहे हैं। इसलिए खर्च को संभालकर करें। रविवार को पिता जी या घर के बड़ों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। अष्टमी पर मां महागौरी का स्मरण करें।शुभ रंग: हल्का लाल । शुभ अंक: 03
वृषभ राशि-
आज आपको सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। लग्नेश शुक्र देव वक्री होकर सेहत भाव में सूर्य और बुध के साथ हैं। सुबह की सैर और समय पर नाश्ता जरूरी है। एसिडिटी या त्वचा की शिकायत हो, तो अनदेखी न करें। किसी पुरानी बकाया रकम यानी दिए गए कर्ज पर चर्चा हो सकती है। मगर, इसके लिए रविवार को अपनी तरफ से पहल न करें। सोमवार तक के लिए मामले को टाल दें। दोपहर तक चंद्रदेव गुप्त भाव में हैं, इसलिए अनजान लिंक, फोन पर आए इनाम और जल्दी पैसे वाली स्कीम के झांसे से बचें। शाम को चंद्रदेव भाग्य भाव में जाएंगे। किसी गुरु या बड़े की मदद से मन हल्का होगा। स्क्रीन टाइम कम करें। बाजार का तला भुना कम खाएं। रविवार को परिवार के साथ भोजन करें।
शुभ रंग: हल्का नीला । शुभ अंक: 07
मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों के लिए सुबह 7:28 से 9:16 बजे तक अमृत काल शुभ रहेगा। किसी परीक्षा की तैयारी, ऑनलाइन कोर्स, लेखन या बच्चों के साथ कला का काम इसी समय शुरू करें। पंचम भाव में सूर्य, बुध और शुक्र आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहे हैं। दोपहर में चंद्रदेव सातवें भाव में गोचर करते हुए जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर से बात बनेगी। अपनी जिद छोड़कर सुनना पड़ेगा। शाम 7:33 बजे के बाद चंद्रदेव आठवें भाव में गोचर करेंगे, इसलिए देर रात की यात्रा, अनजान जगह पर पैसों का लेन-देन और बहस से बचें। रविवार को घर के बड़ों से बात करना मन को हल्का करेगा।
शुभ रंग: तोता हरा । शुभ अंक: 04
कर्क राशि-
कर्क राशि वालों के लिए रविवार को सूर्यदेव सुख भाव में हैं। घर के माहौल में राजसी फीलिंग आएगी। पिता जी या घर के बड़ों की बात सुनने से घर में सम्मान बढ़ेगा। न सुनने पर थोड़ी गहमा-गहमी हो सकती है। रिश्तेदार से पुराने हिसाब किताब की बात आज न छेड़ें। दोपहर तक चंद्रदेव छठे भाव में हैं। दिनचर्या में नियम रखें। ठंडा और बासी खाना न खाएं। सर्दी-जुकाम का ध्यान रखें। शाम के बाद चंद्रदेव सातवें भाव में गोचर करेंगे। जीवनसाथी के साथ बैठकर बात करना शुभ रहेगा। किसी पानी वाली जगह पर घूमने भी जा सकते हैं। लग्न पर मंगलदेव और गुरुदेव का साथ आपको काम करने में हिम्मत और समझ दोनों देंगे।
शुभ रंग: पीला । शुभ अंक: 1
सिंह राशि-
शुभ रंग: केसरी । शुभ अंक: 01
कन्या राशि-
कन्या राशि वालों को आज आवश्यकता है मीठी वाणी बोलने की। धन भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति से लाभ मिलेगा। जल्दबाजी करने से बचें। आज खासकर उधार लेकर कोई बड़ी खरीदारी न करें। सुबह चंद्रदेव सुख भाव में गोचर कर रहे हैं इसलिए माता जी से बात करने में सुकून मिलेगा। घर में आपको कंफर्ट जोन का एहसास होगा। घर के छोटे सामान या कागज रखकर भूलने का डर है, इसलिए जरूरी चीजें एक जगह रखें। लाभ भाव में गुरुदेव और मंगलदेव का गोचर दोस्तों और बड़े भाई बहन से कमाई का रास्ता खोल सकता है। साझेदारी के काम में बहस न करें। जीवनसाथी से ऊंची आवाज में बात न करें। मीठा, तला भुना खाने पर थोड़ा काबू रखें। शाम का समय संतान के साथ बिताएं।
शुभ रंग: जैतून जैसा हरा । शुभ अंक: 05
तुला राशि-
आज कुछ अलग दिखने का मन करेगा। नया लुक ट्राय कर सकते हैं। सूर्य, बुध और वक्री शुक्र लग्न पर गोचर करते हुए आपके आकर्षण को बढ़ा रहे हैं। चीजों को लेकर आपकी राय बार-बार बदलेगी, इसलिए कीमती खरीदारी कल पर टाल दें। आज मन किसी की मदद करने के लिए प्रेरित कर सकता है। जहां तक संभव हो आप ऐसा करें, लेकिन किसी की जमानत या गारंटी देने से बचें, वर्ना बाद में परेशानी होगी। दोपहर तक चंद्रदेव तीसरे भाव में गोचर करेंगे। लिहाजा, छोटे भाई बहन से फोन पर बात करने का अच्छा मौका रहेगा। किसी जगह घूमने भी जा सकते हैं। शाम का समय आराम करने में बिताएं। माता जी के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: गुलाबी । शुभ अंक: 06
वृश्चिक राशि-
आज लग्नेश मंगलदेव गुरुदेव के साथ नौवें भाव में हैं। पिता या गुरु का साथ और मार्गदर्शन जीवन को आनंदित करेगा। पिता जी का हालचाल जरूर लें। धार्मिक स्थल से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। किसी यात्रा में जाने का योग बन सकता है। दोपहर तक चंद्रदेव धन भाव में हैं, परिवार में मीठी बात से पैसों का मसला सुलझेगा। धन को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी। फिर शाम को चंद्रदेव पराक्रम भाव में जाएंगे, तब छोटे भाई-बहन से बात करें। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। बारहवें भाव में सूर्य, बुध और शुक्र हैं। किसी मरीज को दवा का दान करें। अस्पताल या दान पर अचानक खर्च निकल सकता है। घर से जुड़ी किसी अफवाह पर ध्यान न दें। रात को समय पर सोएं।
शुभ रंग: पीला । शुभ अंक: 09
धनु राशि-
शुभ रंग: हल्दी जैसा पीला । शुभ अंक: 12
मकर राशि-
शुभ रंग: काला । शुभ अंक: 08
कुंभ राशि-
आज दोपहर तक लाभ के मौके मिलेंगे। भाग्य भाव में सूर्य, बुध और शुक्र की युति बड़ों और गुरु की सलाह से दिन की अच्छी शुरुआत के मौके देगी। दोपहर तक चंद्रदेव लाभ भाव में हैं, दोस्तों और बड़े ग्राहकों से लाभ मिलेगा। कहीं फंसी हुई या अटकी हुई रकम मांगने के लिए भी समय ठीक रहेगा। शाम 7:33 के बाद चंद्रदेव बारहवें भाव में जाएंगे। खर्च को कंट्रोल करें वर्ना बेवजह के खर्च आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। राहु लग्न पर हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर बहस और अफवाह में उलझने से बचें। किसी पोस्ट पर बिना सोचे जवाब न दें। लग्नेश शनिदेव धन भाव में हैं, बचत की आदत मजबूत रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। किसी बड़े सौदे में अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
शुभ रंग: आसमानी । शुभ अंक: 10
मीन राशि-
शनिदेव आपके लग्न पर वक्री चल रहे हैं। वह धैर्य की परीक्षा लेंगे। इसलिए सुस्ती और जिद आपकी दिन की कहानी बिगाड़ सकते हैं। चंद्रदेव आपके करियर के भाव में गोचर के बाद शाम 7:33 बजे लाभ भाव में जाएंगे। इसलिए व्यापार-व्यवसाय करने वाले जातकों को दिन में लाभ मिलेगा और शाम को दोस्तों और बड़े संपर्कों से बड़ी आमदनी हो सकती है। आठवें भाव में तीन ग्रहों की युति अचानक मेडिकल खर्च करा सकती है। किसी पुरानी बीमारी की जांच को टालें नहीं। किसी से जल्दबाजी में कोई वादा न करें। अकेले बैठकर बीती बातें पर जरूरत से ज्यादा सोचने और चिंता करने से बचें।
शुभ रंग: गोल्डन । शुभ अंक: 02
