धर्म संस्कृतिगरोठमंदसौर जिला
जहां एक तरफ पूरे देश में गरबा संस्कृति का जोर वहीं गारियाखेड़ी रामलीला से श्रीराम के आदर्शों का दिया जा रहा संदेश

जहां एक तरफ पूरे देश में गरबा संस्कृति का जोर वहीं गारियाखेड़ी रामलीला से श्रीराम के आदर्शों का दिया जा रहा संदेश
हुकमचंद रत्नावत✍🏻
देथली बूजुर्ग । गरोठ तहसील क्षेत्र के ग्राम गारियाखेड़ी में रामायण आधारित रामलीला का मंचन सफलतापूर्वक किया जा रहा है, यहां पर कई वर्षों से नवरात्रि में रामलीला का आयोजन होता है, जहां एक तरफ पूरे देश में गरबा संस्कृति का जोर है, वही रामचरितमानस आधारित रामलीला का मंचन बहुत ही कम गांव में देखने को मिलता है। यह सिर्फ एक नाटक या कला ही श्री राम के मर्यादा आदर्शों को नई पिढी़ तक का संदेश है।
यहां पर कई कलाकार अपनी भूमिका निभाकर रामलीला के आयोजन को सफल बना रहे हैं. सैकड़ो ग्राम वासी रामलीला का मंचन देखने गारियाखेड़ी आ रहे हैं. आज भी जब रामलीला देखते हैं तो बीते जमाने की याद ताजा हो जाती है, एवं मन को एक असीम शांति प्राप्त होती है.



